विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, हुई सांगठनिक बैठक

Updated at : 17 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, हुई सांगठनिक बैठक

वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसने लगी है. उसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह पर बैठक करके रणनीति बना रहे हैं.

विज्ञापन

जामुड़िया.

वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसने लगी है. उसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह पर बैठक करके रणनीति बना रहे हैं. किन-किन बूथों पर पार्टी कमजोर है, कहां सुधार की दरकार है, इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

सोमवार को जामुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष-4 के नेतृत्व में जामुड़िया नंदी रोड स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जानकारी दी गया. मौके पर जामुड़िया मंडल-4 के अध्यक्ष संजय सिंह, तापस राय, संतोष सिंह, प्रमोद पाठक, साधन माजी, अनिरुद्ध पासवान उपस्थित थे. संजय सिंह को एक बार फिर से मंडल-4 का अध्यक्ष बनाया गया. संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर फिर से जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे. सभी भाजपाइयों का एक ही लक्ष्य है कि कैसे पश्चिम बंगाल की सत्ता से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ा जाये. इसके लिए सारे लोग मिल कर जोर लगायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola