ePaper

भातार : बस व टोटो में टक्कर से एक की मौत, तीन जख्मी

Updated at : 04 Nov 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
भातार : बस व टोटो में टक्कर से एक की मौत, तीन जख्मी

पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र के बेलेंदा ग्राम के पास रात में एक यात्री बस व टोटो के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन और टोटो सवार घायल हो गये.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़

पूर्व.

बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र के बेलेंदा ग्राम के पास रात में एक यात्री बस व टोटो के बीच हुई टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन और टोटो सवार घायल हो गये. घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात में भातार बाजार से एक टोटो आमारुल ग्राम जा रहा था, तभी उलटी दिशा से आ रही कटवा-बर्दवान यात्री बस से उसकी भिड़ंत हो गयी. इससे मौके पर ही टोटो सवार महिला यात्री की मौत हो गयी. वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस घातक यात्री बस को जब्त कर थाने ले गयी.

पुलिस ने मृत महिला का नाम सुमित्रा माली बताया है. सुमित्रा आमारुल ग्राम की रहनेवाली थी. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के वास्ते बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola