डीटीपीएस में सिलाई प्रशिक्षुओं संग मना महिला दिवस

निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित डीटीपीएस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इसमें लगभग 40 महिला प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.
अंडाल.
निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित डीटीपीएस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इसमें लगभग 40 महिला प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास व आत्मनिर्भरता को पहचान कर उन्हें सबल व स्वावलंबी बनाना है. समारोह में डीटीपीएस अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका रॉय और वरिष्ठ प्रबंधक(एचआर) गोपा चक्रवर्ती ने भी हिस्सा लिया. दोनों गणमान्य अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तीकरण व आर्थिक स्वतंत्रता पर अपने अहम विचार साझा किये. उनके प्रेरणादायी शब्दों से प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने को प्रोत्साहन मिला. कार्यक्रम की मुख्य विशेषता पासआउट प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देना भी था, जिससे उनके समर्पण व परिश्रम को मान्यता दी गयी. साथ ही नये प्रशिक्षुओं का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे उनके सीखने की यात्रा की शुरुआत हुई. समारोह को और भी यादगार बनाने के लिए उपस्थित महिलाओं को मिठाई के पैकेट व डीवीसी लोगो वाली महिलाओं की छतरी दी गयी. यह विशेष पहल ना सिर्फ गर्मी से राहत देने के लिए थी, बल्कि समुदाय में डीवीसी की सीएसआर पहलों के प्रचार-प्रसार का भी एक माध्यम थी.कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें डीटीपीएस के प्रबंधक (सीएसआर) मोहम्मद शमीम अहमद, चंडी मुखर्जी, अभय साइन और पूर्णिमा भट्टाचार्य शामिल थे. उनकी सहभागिता व समर्थन से महिलाओं के सबलीकरण और कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रति डीवीसी की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया. डीटीपीएस में महिला दिवस समारोह से नारी शक्ति, एकता व संकल्प का प्रमाण बन कर डीवीसी के उज्ज्वल भविष्य बनाने का संकल्प दोहराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




