विचाराधीन कैदी की रहस्यमय मौत

मृतक का नाम देबनाथ बागदी(32) बताया गया है.
बोलपुर. बीरभूम जिले के बोलपुर महकमा अस्पताल के पुलिस सेल में संदिग्ध हालात में एक विचाराधीन कैदी की मौत से हड़कंप मच गया. पुलिस सेल के एक हिस्से में उस कैदी को फांसी के फंदे से लटका मृत पाया गया. घटना का पता चलते ही मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में पहुंच कर हंगामा किया. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है. मृतक का नाम देबनाथ बागदी(32) बताया गया है. वह बोलपुर थाना क्षेत्र के नायक पाड़ा का रहनेवाला था. उल्लेख्य है कि उसे गत 24 अक्तूबर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे बोलपुर महकमा अस्पताल के पुलिस सेल में भर्ती किया गया था. शुक्रवार को महकमा अस्पताल के बेड के ऊपर चादर के फंदे के सहारे उसे लटका मृत पाया गया. घटना की खबर पाकर बागदी परिवार के सदस्य व अन्य लोग अस्पताल परिसर में पहुंचे और हंगामा करने लगे. बाद में पुलिस ने पहुंच कर स्थिति सामान्य की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




