प्रेमिका से दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, चार नामजद अभियुक्त फरार

Updated at : 15 Feb 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका से दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, चार नामजद अभियुक्त फरार

वैलेंटाइन वीक के टेडी डे (13 फरवरी) के रोज अपनी प्रेमिका से आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी अभिषेक बर्नवाल व साथियों ने बांकुड़ा में गैंगरेप किया. उसे लेकर ये लोग बिहारीनाथ घूमने गये थे. 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप की घटना से शिल्पांचल में खलबली मची हुई है. दुर्गापुर से लेकर आसनसोल तक भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन पर उतर गये हैं.

विज्ञापन

आसनसोल.

वैलेंटाइन वीक के टेडी डे (13 फरवरी) के रोज अपनी प्रेमिका से आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी अभिषेक बर्नवाल व साथियों ने बांकुड़ा में गैंगरेप किया. उसे लेकर ये लोग बिहारीनाथ घूमने गये थे. 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप की घटना से शिल्पांचल में खलबली मची हुई है. दुर्गापुर से लेकर आसनसोल तक भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन पर उतर गये हैं. दुर्गापुर पश्चिम के विधायक व भाजपा नेता लखन घरूई आंदोलन पर उतरे तो आसनसोल में भाजपा की प्रदेश सचिव व आसनसोल साउथ की विधायक अग्निमित्रा पाल सड़क पर बैठकर आंदोलन करती रही. दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी कितने समय में पुलिस करेगी? यह सवाल के जवाब को लेकर वह आसनसोल साइबर क्राइम थाना के समक्ष भगत सिंह मोड़ से चित्रा जानेवाली सड़क को अवरोध किया. यह आंदोलन शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक चला. श्रीमती पाल डटी रही कि जबतक पुलिस यह नहीं बताती की वह आरोपियों को कबतक गिरफ्तार करेगी, वह नहीं उठेंगी. पुलिस ने 19 फरवरी रात 12 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर आंदोलन समाप्त हुआ. विधायक बोलीं कि 19 तारीख तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तो 20 तारीख से पुनः आंदोलन होगा.

गौरतलब है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के सात दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है. पहले प्रोपोज डे, रोज डे, चॉकलेट डे, हग दे, किस दे, टेडी डे और अंत में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे मनाने के पहले ही टेडी डे पर एक प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नशे में प्रेमिका का गैंग रेप कर दिया. हालत बिगड़ने पर उसे लाकर उसके रिश्तेदार के घर के पास छोड़ दिया.

पुलिस की टीम पहुंचकर पीड़िता की मां से ली लिखित शिकायत, शुरू हुई जांच

पुलिस को इस घटना की जानकारी होते ही वह खुद मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुब दास ने बताया कि आसनसोल महिला थाना की टीम को दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल भेजा गया. पीड़िता की मां से लिखित शिकायत लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. घटना बांकुड़ा में हुई थी, लेकिन जांच में विलंब न हो इसे लेकर तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी. पीड़िता की मेडिकल करायी गयी. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है.

आसनसोल जिला अस्पताल में पीड़िता ने नहीं बतायी गैंगरेप की बात

13 जनवरी को पीड़िता अपने प्रेमी अभिषेक बर्नवाल, उसके अन्य दोस्त आकाश बिन, रोहित राय, चंदन यादव (सभी आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी) और तीन लड़की दोस्तों के साथ बांकुड़ा में बिहारिनाथ के पास एक होटल में गयी. ये सभी लोग एक मारुति ओमिनी कार में हीरापुर थाना क्षेत्र चित्रा इलाके से निकले थे. सूत्रों के अनुसार होटल में नशा किया. उसके बाद अभिषेक अपनी प्रेमिका को लेकर एक कमरे में चला गया. अन्य सारे लड़का लड़की एक अन्य कमरे में बैठे रहे. कुछ देर बाद रोहित कमरे से निकलकर अभिषेक के कमरे में चला गया. आरोप है कि दोनों युवकों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. शाम को वहां से निकले, इस दौरान युवती की तबियत बिगड़ने लगी. उसे चित्रा में जहां से उठाया था, वहीं छोड़कर सारे दोस्त निकल गये. पीड़िता दुर्गापुर की निवासी है, उसका मामा घर बर्नपुर इलाके में है. सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार आये और उसे आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. जहां उनलोगों ने रेफ की शिकायत नहीं की, सांस की तकलीफ है बोलकर दाखिल करवाया. 14 तारीख की सुबह छुट्टी करवा ली. पीड़िता के पिता का इएसआइ कार्ड होने के कारण उसे वे लोग दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल में दाखिल कराया.

टीएमसीपी के जिलाध्यक्ष ने अलापा अलग राग

इस बीच, तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के जिलाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी ने अलग राग अलापते हुए कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के तार भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. शनिवार को आसनसोल रवींद्र भवन में श्री मुखर्जी ने कहा कि विधायक अग्निमित्रा का आंदोलन लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए है. उनके अपने लोग सामने आ रहे हैं, उन्हें अंत तक इस आंदोलन में टिके रहना होगा. विधायक श्रीमती पाल ने कहा कि अपराधी पार्टी का नहीं होता है, इस जघन्य अपराध के लिए आरोपियों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए. 19 तारीख तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो पुनः आंदोलन होगा और अंत तक रहेंगी.

मुख्य आरोपी एक नेता का रिश्तेदार नेता से बराबर था संपर्क में

सामूहिक दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी अभिषेक बर्नवाल इलाके के एक नेता नीरज बर्नवाल का भतीजा बताया जा रहा है. 13 फरवरी को जब सारे दोस्त बांकुड़ा बिहारीनाथ में मौज मस्ती कर रहे थे, उस दौरान भी अभिषेक ने अपने फूफा नीरज बर्नवाल को फोन किया है. सूत्रों के अनुसार इस मामले को रफा दफा करने को लेकर नीरज में जिला अस्पताल में जाकर काफी प्रयास किया था, लेकिन वह विफल रहा. पुलिस ने नीरज से लगातार बातचीत कर रही है. संभावना है कि सभी आरोपियों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी.

पीड़िता की मां ने अभिषेक व रोहित को बताया रेप का आरोपी

दुर्गापुर अमराई, स्वर्णकारपाड़ा इलाके की निवासी पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 13 फरवरी को चार लड़कों आकाश, अभिषेक, रोहित, चंदन सभी आसनसोल इस्माइल इलाके के निवासी के साथ बिहारीनाथ अतिथि होटल में गयी थी. जहां शराब पीकर अभिषेक और रोहित ने उसके साथ जबरन बलात्कर किया. रिश्तेदारों ने उसे रात को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. फिलहाल उसका इलाज दुर्गापुर इएसआइ अस्पताल में चल रहा है. शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आसनसोल महिला थाना में कांड संख्या 23/25 में बीएनएस की धारा 70(i) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस अभिषेक के माता पिता को थाने लाकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola