वल्लभपुर में वामपंथियों ने निकाली मशाल रैली

Updated at : 17 Oct 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
वल्लभपुर में वामपंथियों ने निकाली मशाल रैली

दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की छात्रा से हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ यहां वल्लभपुर में माकपा ने की ओर से मशाल रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

रानीगंज.

दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की छात्रा से हुई दुष्कर्म की घटना के खिलाफ यहां वल्लभपुर में माकपा ने की ओर से मशाल रैली निकाली गयी. इसमें माकपा नेताओं व कैडरों के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक, किसान, महिलाएँ, युवा और इलाके के आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. रैली में शामिल लोगों ने दुष्कर्म के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. पूरे बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी भी की गयी. वल्लभपुर पार्टी कार्यालय से निकली मशाल रैली साहिबगंज मोड़ पर नेताजी की मूर्ति के पास जाकर समाप्त हुई.

इस घटना और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वामपंथी नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से दरिंदगी की घटना निंदनीय है. किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटना के लिए जगह नहीं हो सकती. हेमंत प्रभाकर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “आज बंगाल में अपराधियों की सरकार चल रही है, जिससे यहां बलात्कारी बेखौफ घूम रहे हैं. चिंता जतायी कि छोटी बच्ची हो या बुजुर्ग महिला, आदिवासी महिला हो या अन्य किसी भी धर्म की महिला, कोई भी यहां सुरक्षित नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर भी आपत्ति जतायी, जिसमें उन्होंने महिलाओं को रात में बाहर निकलने से बचने की बात कही थी. प्रभाकर ने आगे कहा कि यह आजाद देश है, जहां महिलाओं को किसी भी समय घर से निकलने की आजादी है. उन्होंने जोर दिया कि प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी, जिसमें वर्तमान राज्य प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा है. इस गंभीर मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को दुर्गापुर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola