अमित शाह के रोड शो के बाद दुर्गापुर में चुनावी हिंसा

Published by :AMIT KUMAR
Published at :14 Apr 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह के रोड शो के बाद दुर्गापुर में चुनावी हिंसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो समाप्त होते ही सोमवार देर शाम दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत बांकुरा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो समाप्त होते ही सोमवार देर शाम दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत बांकुरा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस संघर्ष में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए विधान नगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद अराजक तत्वों ने तृणमूल के पार्टी कार्यालय और कई घरों में तोड़फोड़ की, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है.

अस्पताल पहुंचे उम्मीदवार, एक-दूसरे पर लगाये आरोप

हिंसा की खबर मिलते ही दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घोरुई और तृणमूल प्रत्याशी कवि दत्त अस्पताल पहुंचे और अपने घायल समर्थकों से मुलाकात की. अस्पताल में उपचाराधीन भाजपा के मंडल संख्या 3 के महासचिव रवि दास ने आरोप लगाया कि अमित शाह के रोड शो में शामिल होने के कारण तृणमूल समर्थकों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया. हालांकि, तृणमूल नेतृत्व ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

हिंसा और प्रतिशोध की राजनीति पर तकरार

घटना को लेकर दोनों ही पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घोरुई ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तृणमूल प्रत्याशी ने हिंसा की जो आग लगायी है, उसका करारा जवाब भाजपा देगी. दूसरी ओर, तृणमूल उम्मीदवार कबी दत्त ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व बेवजह अशांति का माहौल पैदा कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कार्यालय और स्थानीय लोगों के घरों में तोड़फोड़ की है, जिससे साधारण गरीब लोग आतंक के साये में हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अशांति की आग को बुझाना बाद में मुश्किल हो जाता है.

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया

वर्तमान में पूरे इलाके में पुलिस की गश्त जारी है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस हिंसा को लेकर अलग-अलग तीन मामले दर्ज किये गये हैं. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है, हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हो सकी है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola