आइआइएम लखनऊ में दाखिला दिलाने के नाम पर 29.44 लाख रुपये की ठगी
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
मैनेजमेंट कोटा के तहत आइआइएम लखनऊ में एमबीए की पढ़ाई के लिए दाखिला दिलाने के नाम 29,44,310 रुपये की ठगी होने की प्राथमिकी सालानपुर थाने में दर्ज हुई.
विज्ञापन
आसनसोल/रूपनारायणपुर.
मैनेजमेंट कोटा के तहत आइआइएम लखनऊ में एमबीए की पढ़ाई के लिए दाखिला दिलाने के नाम 29,44,310 रुपये की ठगी होने की प्राथमिकी सालानपुर थाने में दर्ज हुई. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. रूपनारायणपुर पुलिस फांडी अंतर्गत कल्याणग्राम दो इलाके की निवासी रूपा सेठ इस संबंध में असीम कुमार मजूमदार और अन्य को आरोपी बनाकर सालानपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी. जिसे लेकर सालानपुर थाना कांड संख्या 67/26 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(2)/318(4)/61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. मामले में जांच का दायित्व रूपनारायणपुर पुलिस फांडी के अवर निरीक्षक मोहम्मद एनामुल करीम को दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.रूपा सेठ ने अपनी शिकायत में क्या लगाया आरोप
कल्याणग्राम दो, नजरुल सरणी इलाके की निवासी रूपा सेठ आरोप लगाया कि उनके बेटे को मैनेजमेंट कोटा के तहत आइआइएम लखनऊ में एमबीए में एडमिशन कराने के नाम पर असीम कुमार मजूमदार व अन्य ने उनसे कई किश्तों में 29,44,310 रुपये लिया. श्रीमती सेठ ने विभिन्न खातों में यह राशि आरोपियों को भेजी, जिसका विवरण भी दिया है, लेकिन अबतक उनके बेटे का दाखिला नहीं हुआ. जिसके बाद वह बार अपना पैसा आरोपियों से मांगने के बाद भी वे न तो पैसा लौटा रहे हैं और ही एडकिशन करा दे रहे हैं. जिसे लेकर उन्होंने आखिरकार पुलिस में शिकायत कर दी.पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोग इसतरह की गलतियों के कारण अपनी सारी जमा पूंजी गंवा बैठते हैं. जिस व्यक्ति ने मैनेजमेंट कोटा के तहत दाखिला दिलाने का झांसा दिया, उसके संबंध में बिना कुछ जाने ही इतनी भारी रकम का भुगतान कर देना गलत निर्णय है. इसतरह के अनेकों मामले सामने आया है, जहां मेडिकल में, एमबीए आदि में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों को लूटा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










