साइबर क्राइम धोखाधड़ी के मामले में चार गिरफ्तार

साथ ही कहा गया कि ऑनलाइन कस्टडी के तहत उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया है. जिसके तहत उनसे भय दिखाकर उनके 10 लाख 21 हजार रुपये ले लिये गये.
डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ले लिये 10 लाख 21 हजार रुपये बांकुड़ा. डिजिटल अरेस्ट कहकर धोखाधड़ी के शिकार हुए विष्णुपुर के व्यक्ति की शिकायत के बाद बांकुड़ा जिला पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोगो में तीन आरोपी गुजरात के और एक तेलंगाना का है . गिरफ्तार हुए लोगों में गुजरात के गांधीनगर का गौरांग गज्जर, साबरकांठा का साहिल पटेल और पाटन का ठाकुर आनंद कुमार के अलावा तेलंगाना के हैदराबाद का सैयद युसूफ शरीफ हैं. पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपियों को विष्णुपुर सब डिवीजन अदालत में पेश किया गया. बांकुड़ा जिला पुलिस के अनुसार जिले के बिष्णुपुर थाना अंतर्गत अब्रारमाठ ग्राम के निवासी श्यामापद मंडल ने गत 19 जनवरी को शिकायत दर्ज करायी कि उन्हें एक तथाकथित कस्टम अधिकारी का एक फोन आया था जिसमे कहा गया कि मुंबई कस्टम ने कुछ चीजें पकड़ी हैं जिसमे मनी लॉड्रिंग केस में उनका संबंध पाया गया है. साथ ही कहा गया कि ऑनलाइन कस्टडी के तहत उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया गया है. जिसके तहत उनसे भय दिखाकर उनके 10 लाख 21 हजार रुपये ले लिये गये. पुलिस का कहना था कि शिकायत मिलते ही विशेष जांच टीम का गठन किया गया. गुजरात एवं तेलंगाना राज्य में जाकर जांच पड़ताल के बाद साइबर क्राइम से जुड़े चार लोगो को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया. पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें लाया गया. आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.बांकुड़ा जिला पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी के ऐसे कॉल पर ध्यान न दें और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर या 1930 में बिना किसी देरी के इस तरह के प्रयासों की रिपोर्ट करें. ऐसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है जिसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कहा जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




