हाथी के तांडव से किसान की मौत, बांकादह में दहशत

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले के बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के अधीन बांकादह रेंज की बेलसुलिया के कूड़चिडंगा आस्थासोल जंगल में शुक्रवार रात हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

जिले के बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के अधीन बांकादह रेंज की बेलसुलिया के कूड़चिडंगा आस्थासोल जंगल में शुक्रवार रात हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कूड़चिडंगा गांव निवासी रामपद हेम्ब्रम (48) के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रामपद हेम्ब्रम रात के समय खेत की ओर यह देखने गये थे कि हाथियों से फसलों को कोई नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है. तभी वह उन्मत्त हाथियों की चपेट में आ गये.स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ हाथी आगे निकल गये थे, लेकिन लौटते समय पीछे से तीन हाथी आ रहे थे, जिसका आभास किसान को नहीं हो सका. हाथियों के अचानक हुए हमले में रामपद हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामपद को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया, जिसके उपरांत प्रदर्शन थमा. वन विभाग के अनुसार पिछले सप्ताह से हाथियों को बरजोड़ा रेंज इलाके से सोनामुखी और बिष्णुपुर होते हुए मेदिनीपुर की ओर खदेड़ा जा रहा है, उसी दौरान रात के समय हाथियों के सामने आने से यह हादसा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola