बोलपुर हत्याकांड में सरगना दोयेल दास समेत पांच अरेस्ट

Updated at : 04 Sep 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
बोलपुर हत्याकांड में सरगना दोयेल दास समेत पांच अरेस्ट

जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंदपल्ली स्थित कैनल पाड़ इलाके में बुधवार सुबह हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दोयेल दास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बोलपुर.

जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंदपल्ली स्थित कैनल पाड़ इलाके में बुधवार सुबह हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दोयेल दास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को सभी आरोपियों को बोलपुर महकमा अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिनोंं की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.

मोबाइल कॉल और संबंधों पर उठ रहे सवाल

मृतक रोहित साव (23) का शव तालाब के पास मचान पर गले में फंदा लगा अवस्था में मिला था. परिवार का आरोप है कि बुधवार सुबह रोहित को आखिरी फोन दोयेल ने ही किया था. इस घटना को लेकर शक जताया जा रहा है कि रोहित का अपने पड़ोसी महिला के साथ अवैध संबंध था. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola