बिजली का खंभा बस पर गिरा, बाल-बाल बचे यात्रीगण

भारी बारिश के कारण बिजली का खंभा चलती यात्री बस पर गिर गया. घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे.
पांडवेश्वर. भारी बारिश के कारण बिजली का खंभा चलती यात्री बस पर गिर गया. घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे. घटना रविवार को पांडवेश्वर के गोविंदपुर मोड़ इलाके में हुई. इस दिन एक बड़ी यात्री बस बीरभूम के कुंडहित से बेनाचिटी आ रही थी. गोविंदपुर चौराहे पर सड़क के किनारे लगा बिजली का खंभा पूरी तरह से बस के अगले हिस्से पर गिर गया. सीमेंट से बना बिजली का पोल का एक हिस्सा सामने का शीशा तोड़ते हुए बस के केबिन में घुस गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




