कांकसा में कुनूर नदी का पुल जर्जर, बढ़ा हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन
कांकसा में कुनूर नदी का पुल जर्जर, बढ़ा हादसे का खतरा

वाहन चालकों में भय और आतंक का माहौल है, क्योंकि पुल पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आयी हैं.

विज्ञापन

हर रोज गुजरते हैं करीब 10 हजार वाहन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के त्रिलोकचंद्रपुर ग्राम पंचायत के दोमडा गांव स्थित पानागढ़-मोरग्राम राज्य सड़क पर बना कुनूर नदी का पुल जर्जर हालत में पहुंच चुका है. वाहन चालकों में भय और आतंक का माहौल है, क्योंकि पुल पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आयी हैं.

वाहन चालकों की चिंता

स्थानीय वाहन चालकों ने बताया कि सेतु में कई जगह दरार आ चुकी है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. हाल ही में नदी का जलस्तर बढ़ने से दरारें और चौड़ी हो गयीं हैं. पानी के दबाव से पुल कमजोर पड़ता जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने उठाई नये पुल की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्टेट हाइवे पर रोजाना करीब 10 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. भले ही समय-समय पर मरम्मत की जाती है, लेकिन दरारें फिर से उभर आती हैं. अब स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि ग्रामीणों ने एक नये पुल के निर्माण की मांग तेज कर दी है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुल की खतरनाक स्थिति को लेकर आवाज उठ चुकी है. तब प्रशासन ने मरम्मत का काम कराया था. लेकिन अब हालात फिर से भयावह हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह पुल टूट गया तो कांकसा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बीरभूम और उत्तर बंगाल से संपर्क भी पूरी तरह ठप हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola