मजदूरों की मांगों को लेकर जताया विक्षोभ

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
मजदूरों की मांगों को लेकर जताया विक्षोभ

जिले में ठेका मजदूरों के स्थाईकरण, मजदूरी में वृद्धि और ठेका प्रथा के उन्मूलन की मांग को लेकर गुरुवार को एआईयूटीयूसी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

पुरुलिया.

जिले में ठेका मजदूरों के स्थाईकरण, मजदूरी में वृद्धि और ठेका प्रथा के उन्मूलन की मांग को लेकर गुरुवार को एआईयूटीयूसी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. संगठन की ओर से जिला शासक कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया. जुबली मैदान से संगठन के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक रैली निकालकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए जिला शासक कार्यालय पहुंचे. वहां मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. संगठन का कहना है कि मजदूरों को कम मजदूरी देकर 14 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जबकि श्रम कानून में आठ घंटे का प्रावधान है. मांग की गयी कि मजदूरों का स्थायीकरण किया जाये, उन्हें मासिक वेतन 26 हजार रुपये और नौ हजार रुपये पेंशन दी जाये. साथ ही, कारखानों में भूमिदाताओं और स्थानीय बेरोजगारों को स्थायी रोजगार देने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola