बर्दवान में युवती का मिला गला कटा शव

मृत युवती का नाम प्रियंका हांसदा(25) बताया गया है.
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के नांदूर झपानतला में अपने घर के पीछे जंगल में शौच करने गयी युवती का कुछ देर बाद गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी. आदिवासी भड़क गये और घटना के प्रतिवाद में गुरुवार को बर्दवान सदर थाने का घेराव किया. घटना के बाद गुरुवार सुबह पुलिस उक्त गांव में मौका-ए-वारदात पर पहुंची और किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. मृत युवती का नाम प्रियंका हांसदा(25) बताया गया है. यह घटना कैसे हुई, इसकी गहन पड़ताल में पुलिस लग गयी है. उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि गत 12 अगस्त को ही प्रियंका बेंगलुरु से बर्दवान अपने घर लौटी थी. बुधवार को देर शाम वह शौच के लिए अपने घर के पीछे जंगल की ओर गयी थी. घर से निकलने के बाद जब काफी देर तक वह नहीं लौटी, तो बेचैन परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. उसे खोजते हुए जंगल में पहुंचे, तो देखा कि युवती का गला कटा व रक्तरंजित शव एक स्थान पर पड़ा था. घटना की गहन पड़ताल में पुलिस लग गयी है. घटना के प्रतिवाद में गुरुवार को स्वाधीनता दिवस के रोज आदिवासियों ने लाठी-डंडे व तीर-धनुष लेकर बर्दवान सदर थाने के पास पहुंच कर उसका घेराव किया और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. आदिवासियों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि यदि दो दिनों के अंदर हत्यारे गिरफ्तार नहीं किये गये, तो सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




