लाभपुर में फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध टूटा, कई गांवों में बाढ़

Updated:
विज्ञापन
लाभपुर में फिर नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध टूटा, कई गांवों में बाढ़

भारी बारिश से जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन

बीरभूम. जिले के लाभपुर खापुर ग्राम स्थित कुएं नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण बुधवार प्रातः बांध टूट गया. इसके बाद नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लाभपुर ब्लॉक के ठीवा और जा अंचल का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है.

ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की उदासीनता के कारण यह स्थिति बनी. उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत का काम नहीं किया गया. भारी बारिश से कुएं नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिसके बाद बांध टूटने से हालात और भयावह हो गये.

गांवों में ठप हुआ जनजीवन

ठीवा अंचल के कादरकुला, जयचंद्रपुर, चतुर्भुजपुर, हरिपुर और खापुर समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. कंडार से बाघ सुला जाने वाला रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है.

नौका के सहारे ही लोग एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा पा रहे हैं. स्कूल के छात्र-छात्राओं से लेकर अन्य कामकाजी लोग नाव के भरोसे ही आवागमन कर रहे हैं. बुधवार को इन बाढ़ग्रस्त गांवों में यही दृश्य देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola