महाकुंभ से लौट रहे तीन लोग हादसे में घायल
Updated at : 17 Feb 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे लोगों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. घायलों को बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिक विश्वास और उनके पिता शीतल विश्वास और मां श्यामली विश्वास महाकुंभ में स्नान करने के बाद बांकुड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे लोगों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. घायलों को बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिक विश्वास और उनके पिता शीतल विश्वास और मां श्यामली विश्वास महाकुंभ में स्नान करने के बाद बांकुड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे. चालक अनिक ने सोमवार की सुबह गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत जंगल में एक मोड़ पर अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे उसकी कार पलट गयी और जंगल में पेड़ से टकरा गयी. खबर मिलते ही गंगाजलघाटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने उन्हें बचाया और उन्हें स्थानीय अमरकानन अस्पताल पहुंचाया. बाद में उन्हें बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. बांकुड़ा टाउन के गोविंदनगर क्षेत्र का निवासी अनिक अपने माता -पिता को साथ लेकर अपनी कार से महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज गया था. साथ ही उसने अयोध्या में राम मंदिर और बनारस का भी दौरा किया. रविवार दोपहर को वे घर के लिए रवाना हुए. घर के करीब आने के बाद गंगाजलघाटी के जंगल में वाहन पर से उसने नियंत्रण खो दिया. अनिक और उसके पिता को हल्की चोट लगी. अनिक की मां श्यामली देवी को गंबीर चोट आयी है. पुलिस का कहना है कि दिन रात वाहन चलाने के कारण चालक को झपकी लग गयी होगी जिसके कारण दुर्घटना हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




