जनता कर्फ्यू को लेकर बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Mar 2020 3:19 AM

विज्ञापन

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के नागरिकों को जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया गया है. इसके एक दिन पहले शनिवार को डुआर्स के विभिन्न बाजारों में आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी. अन्य दिनों की तुलना में अधिक मात्रा में लोग खाने-पीने जैसी अन्य जरूरतें की सामग्री खरीदते हुए दिखे गए.

विज्ञापन

कालचीनी : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के नागरिकों को जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया गया है. इसके एक दिन पहले शनिवार को डुआर्स के विभिन्न बाजारों में आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी. अन्य दिनों की तुलना में अधिक मात्रा में लोग खाने-पीने जैसी अन्य जरूरतें की सामग्री खरीदते हुए दिखे गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित हैमिल्टनगंज और हासीमारा में रविवार को एक सप्ताहिक हाट लगाया जाता है. जहां प्रखंड के विभिन्न चाय बगानों, वनवस्ती जैसे कई क्षेत्रों से हजारों हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं. परंतु भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही है, जिसे देखते हुए रविवार के बजाय शनिवार को इलाके के विभिन्न बाजारों में जाकर लोगों ने खरीदारी की. हर कोई ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदे रहे थे, जिससे सामानों की कमी होने के कारण कीमतों में वृद्धि हुई. जिससे ग्राहकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. इसके अलावे अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी, हैमिल्टनगंज, हासीमारा, दलसिंगपाड़ा, जयगांव, जैसे समस्त बाजारों में ग्राहकों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में बढ़-चढ़कर रही.

इस विषय पर खरीदारी कर रहे ग्राहकों ने बताया कि हम प्रति सप्ताह रविवार को बाजार करते हैं, परंतु सुनने में आया प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को समस्त जनताए मिलकर जनता कर्फ्यू लगाएंगे. जिससे बाजार-हाट दुकान सब बंद रहेंगे. इसीलिए हम आज ही घर से निकल कर बाजार कर रहे हैं एवं अपनी जरूरतों की सामग्री खरीद रहे हैं. ग्राहकों ने कहा हर कोई आए दिन की तुलना में अधिक सामान खरीद रहा है. जिससे बाजारों में अधिक मात्रा में सामान उपलब्ध नहीं है जिससे मूल्य भी अधिक देनी पड़ी.

इस विषय पर दुकानदारों का कहना है कि अन्य दिनों की तुलना में शनिवार को ग्राहकों की संख्या काफी अधिक रही. आए दिनों की तुलना में भी दोगुना सामान की खरीदारी किये है. हालांकि सामग्रियों का मूल्य मूल्य में किसी भी प्रकार बढ़ोतरी नहीं रही एवं अन्य दिनों के जैसी मूल्य पर हमने व्यापार किया. व्यापारियों ने कहा कोरोना वायरस जिस तरह हमारे देशों में भी पांव पसार रहा है. इससे हम सबों को सतर्क रहना बेहद आवश्यक है. जिसे देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाने का कहा गया है. हम जरूर इस कर्फ्यू में शामिल होंगे एवं इसे सफल बनाएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola