निशानदेही पर बाइक चोरी का सरगना अमित हुआ गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
निशानदेही पर बाइक चोरी का सरगना अमित हुआ गिरफ्तार

न्यू हिलव्यू में डकैती करने आये बदमाशों के पास मिली चुरायी गयी बाइक

विज्ञापन

डकैती के आरोपियों की निशानदेही पर बेपर्दा हो रहे एक के बाद एक राज, जांच में जुटी पुलिस एक बाइक का सूत्र पकड़ कर बरामद हो गयी कुल छह चोरी की बाइक, एक बाइक चुरायी गयी कुल्टी थाना क्षेत्र से आसनसोल. डकैती के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अखिलेश सिंह की निशानदेही पर पुलिस को बाइक चोर गिरोह का सरगना सुभ्रनील घोष उर्फ अमित मिल गया. उसके कब्जे से पुलिस ने कुल पांच चोरी की बाइक बरामद कर ली. इसमें से एक बाइक कुल्टी थाना क्षेत्र से चुरायी गयी थी. बाकी बाइक कहां से चुरायी गयी है, इसकी जांच पुलिस कर रही है. चोरी का ही एक बाइक अमित सेअखिलेश ने खरीदी थी, जिसका उपयोग डकैती करने के लिए हुआ था. यह बाइक पिछले साल दिसंबर में आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के इसीएल कल्ला हॉस्पिटल के पास से चोरी हुई थी. इसी बाइक के सहारे पुलिस अमित तक पहुंच गयी और पांच चोरी की बाइक बरामद कर ली. सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल-1) विश्वजीत नस्कर ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करके इसकी जानकारी दी. आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा. गौरतलब है बीते शुक्रवार (24) जनवरी को आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के हिलव्यू पार्क नॉर्थ इलाके में व्यवसायी सुबीर कुमार बासु के घर पर हथियारबंद दो बदमाश घुसे थे. हालांकि कुछ ले नहीं पाए और थोड़ा बिरोध होने पर ही भाग गये. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों अखिलेश सिंह, मोहम्मद सद्दाम, रघुनाथ कर्मकार, तबरेज खान को गिरफ्तार किया. इनके पास से नौ एमएम पिस्तौल, छह राउंड कारतूस, बाइक, कार आदि जब्त किया. अखिलेश सिंह के पास से जो बाइक बरामद हुआ, जांच के क्रम में पाया गया कि वह बाइक आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के इसीएल कल्ला अस्पताल के पास से पिछले साल दिसम्बर माह में चोरी हुआ था. पूछताछ में पता चला कि यह बाइक उसने मोहिशिला इलाके के निवासी अमित से खरीदी थी. इसी सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस की टीम ने अमित के ठिकाने पर छापा मारा. अमित को पकड़ा और वहां से पांच बाइक बरामद हुआ. अमित से पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola