Bengal Crime News : बर्दवान में आदिवासी युवती हत्याकांड में 9 दिन बाद पांशकुड़ा से एक आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 24 Aug 2024 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Crime News : बर्दवान में आदिवासी युवती हत्याकांड में 9 दिन बाद पांशकुड़ा से एक आरोपी गिरफ्तार

Bengal Crime News : जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने बताया कि फेसबुक से दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हुआ था. पुलिस ने आराेपी को दस दिनों के रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बर्दवान थाना क्षेत्र के नंदूर में आदिवासी युवती की हत्या के नौ दिन बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी अजय टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले 14 अगस्त की रात में बर्दवान के नंदूर गांव के झपानतला में शौच करने गई आदिवासी युवती प्रियंका हांसदा की उसके घर के पास गला काटकर हत्या कर दी गई थी.आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जिले से लेकर राज्य तक आदिवासी संगठनों समेत विभिन्न तबकों ने विरोध प्रदर्शन किया था. आखिरकार इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

फेसबुक से दोस्ती के बाद दोनों में हुआ था प्यार

जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने शनिवार को प्रेस मिट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फेसबुक से दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हुआ था. पुलिस ने आराेपी को दस दिनों के रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस की कई टीमों ने राज्य के अन्य जिलों में जाकर छापेमारी की. जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने बताया कि आरोपी को आज  बर्दवान अदालत में पेश किया जायेगा. हालांकि आरोपी का घर पश्चिमी मेदिनीपुर में है, लेकिन पुलिस ने उसे पूर्व मेदिनीपुर के पांशकुडा से गिरफ्तार किया है.

Kolkata Doctor Murder Case : डाॅक्टर हत्याकांड मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट क्याें है जरुरी, जानें कैसे और क्या होती है जांच प्रक्रिया

पुलिस ने दस दिनों के रिमांड के लिए कोर्ट में किया है आवेदन

एसपी ने बताया की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी को जांच के लिए पुलिस हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया जायेगा. फिर आरोपी को सामने रखकर घटना के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पूर्व बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा की हमारी टीम ने महज नौ दिनों में हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है. 

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र, दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की रखी मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola