कांकसा : कबाड़ी पट्टी की दुकान में आग से जल गयी लाखों की लकड़ी
Updated at : 13 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ बाजार कबाड़ी पट्टी में एक पुरानी लकड़ी की दुकान में बुधवार शाम को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग में लाखों की लकड़ी जल कर राख हो गयी.
विज्ञापन
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ बाजार कबाड़ी पट्टी में एक पुरानी लकड़ी की दुकान में बुधवार शाम को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग में लाखों की लकड़ी जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों से अगलगी की सूचना पाकर पानागढ़ अग्निशमन विभाग से दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. खबर पाकर पुलिस भी वहां पहुंची. अग्निकांड में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. पता चला है कि उक्त लकड़ी की दुकान किसी बबलू खान नामक शख्स की है. आग में जल कर लाखों की लकड़ी खाक हो गयी. आग कैसे लगी, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है. इस घटना के कारण देर रात तक मार्केट में हड़कंप मचा रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




