कांग्रेस से जुड़े दिव्यज्योति प्रसाद सिंह पा सकते हैं पुरुलिया सीट से टिकट, तृणमूल को झटका

Updated at : 21 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस से जुड़े दिव्यज्योति प्रसाद सिंह पा सकते हैं पुरुलिया सीट से टिकट, तृणमूल को झटका

विधानसभा चुनाव से पहले जिले में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जिला तृणमूल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्य ज्योति प्रसाद सिंह देव पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये.

विज्ञापन

पुरुलिया.

विधानसभा चुनाव से पहले जिले में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जिला तृणमूल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्य ज्योति प्रसाद सिंह देव पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये. शनिवार को पुरुलिया जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से सदस्यता ले ली.

जिला कांग्रेस ने किया स्वागत, मजबूती का दावा

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेपाल महतो ने दिव्य ज्योति प्रसाद सिंह देव समेत अन्य शामिल सदस्यों को पार्टी ध्वज देकर स्वागत किया. नेपाल महतो ने कहा कि उनके आने से जिले में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा तथा वे जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभायेंगे. यह भी बताया कि सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं की सहमति से दिव्य ज्योति प्रसाद को कांग्रेस की सदस्यता दी गयी है और उनकी उम्मीदवारी का प्रस्ताव केंद्रीय कमेटी को भेजा जायेगा. पुरुलिया विधानसभा सीट से उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने की प्रबल संभावना है.

तृणमूल पर साधा निशाना, जनसेवा का संकल्प

दिव्य ज्योति प्रसाद सिंह देव ने कहा कि तृणमूल अब अपने आदर्शों से भटक गई है और जनता के लिए काम नहीं कर रही. उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया उम्मीदवार सूची में पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र से बाहरी और पहले हार चुके व्यक्ति को टिकट दिया गया, जबकि स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के साथ जुड़कर जनसेवा का संकल्प लिया है. यदि पार्टी उम्मीदवार बनाती है तो पूर्वजों के मार्ग पर चलते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola