आरजी कर कांड के खिलाफ जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 की मशाल रैली
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के खिलाफ जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 की ओर से मशाल रैली निकाली गयी.
विज्ञापन
जामुड़िया.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के खिलाफ जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 की ओर से मशाल रैली निकाली गयी. खास केंदा स्थित ब्लॉक कार्यालय से मशाल के साथ निकली धिक्कार रैली चिंचुड़िया मोड़, हरिपुर, बहुला मोड़, गायघाटा मोड़ होते हुए खास केंदा कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर खत्म हुई. रैली के दौरान कांग्रेसियों ने ””वी वांट जस्टिस”” के नारे लगाये. जामुड़िया कांग्रेस ब्लॉक-02 के अध्यक्ष भक्तिपद चक्रवर्ती के नेतृत्व में निकली धिक्कार रैली में ब्लॉक महासचिव मिथुन हरिजन, नेता दिलीप तुरी, युवा नेता मोहम्मद सिराज, फिरोज खान, शेख जुबैद, सोमनाथ चटर्जी आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










