माध्यमिक परीक्षार्थियों को तृणमूल संगठनों का प्रोत्साहन

शनिवार को रानीगंज के मारवाड़ी सनातन विद्यालय के सामने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) और तृणमूल युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से माध्यमिक परीक्षा देने जा रहे 351 विद्यार्थियों को पेन, पानी की बोतल और स्केल प्रदान किये.
रानीगंज.
शनिवार को रानीगंज के मारवाड़ी सनातन विद्यालय के सामने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) और तृणमूल युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से माध्यमिक परीक्षा देने जा रहे 351 विद्यार्थियों को पेन, पानी की बोतल और स्केल प्रदान किये. इस अवसर पर रानीगंज बोरो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया, सदन कुमार सिंह और युवा टीएमसी नेता सुब्रत दास उपस्थित थे. यह कार्यक्रम सुब्रत दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. सुब्रत दास ने कहा कि हर साल उनकी संगठन इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है जिससे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया जा सके. उन्होंने बताया कि आज विद्यार्थियों को स्केल, पानी की बोतल और पेन दिये गये हैं. मुजम्मिल शहजादा ने सुब्रत दास और उनकी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह से विद्यार्थियों के साथ खड़े रहने से उनकी सबसे बड़ी परीक्षा से पहले उनका हौसला बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने इसके लिए सुब्रत दास और उनकी टीम को धन्यवाद दिया.रूपेश यादव ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा किसी भी विद्यार्थी के जीवन की सबसे पहली बड़ी परीक्षा होती है.इससे पहले उनके अंदर तनाव रहना स्वाभाविक है, लेकिन जिस तरह से सुब्रत दास और उनकी टीम विद्यार्थियों के साथ खड़ी है, उससे उनका काफी हौसला बढ़ेगा. सदन कुमार सिंह ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर साल सुब्रत दास और उनकी टीम इस तरह से परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाती है और इससे परीक्षार्थियों को और बेहतर करने में मदद मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




