आसनसोल फोर रीजनल ऑफिस का अस्तित्व हो जायेगा समाप्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
योजना. सीएमपीएफ मुख्यालय का भार कम करने, खर्च में कटौती करने की कवायद शुरू कोयला श्रमिकों की संख्या में लगातार हो रही कमी, नयी नियुक्तियों पर लगी रोक तथा सीएमपीएफ को हो रहे वित्तीय संकट को देखते हुए संस्थान में खर्च कटौती का अभियान शुरू करने पर सहमति बनी है. इसके लिए कई रीजनल कार्यालयों […]
विज्ञापन
योजना. सीएमपीएफ मुख्यालय का भार कम करने, खर्च में कटौती करने की कवायद शुरू
कोयला श्रमिकों की संख्या में लगातार हो रही कमी, नयी नियुक्तियों पर लगी रोक तथा सीएमपीएफ को हो रहे वित्तीय संकट को देखते हुए संस्थान में खर्च कटौती का अभियान शुरू करने पर सहमति बनी है. इसके लिए कई रीजनल कार्यालयों का विलय किया जा रहा है.
आसनसोल. कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) मुख्यालय का भार कम करने तथा कार्यालय खर्च कम करने की कवायद शुरू हो गयी है. इस दिशा में सीएमपीएफ प्रबंधन तेजी से काम शुरू कर दिया है. इसके तहत अब सीएमपीएफ मुख्यालय में स्थित तीन रिजनल ऑफिस को कम कर दो रीजनल ऑफिस बनाये जा रहे हैं. आसनसोल में स्थित चार रिजनल ऑफिस को तीन तथा रांची में तीन रीजनल ऑफिसों को कम कर दो रीजनल ऑफिसों में बदला जा रहा है.
आधिकारिक सूत्रों की माने तो सीएमपीएफ प्रबंधन ने सीएमपीएफ की सदस्यता कम होने तथा कार्यालय पर अत्यधिक खर्च को कम करने के लिए यह पहल की है. इसकी मंजूरी सीएमपीएफ बोर्ड ने भी दे दी है.
बनाये जायेंगे तीन जोनल ऑफिस
सीएमपीएफ मुख्यालय का भार कम करने के लिए तीन जोनल ऑफिस तैयार किये जा रहे हैं. जोनल ऑफिस रांची, भूवनेश्वर तथा हैदराबाद में खोले जायेंगे. रांची जोनल ऑफिस के अंतर्गत इसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल तथा एनसीएल होंगे.
धनबाद रीजनल ऑफिस वन, टू तथा रीजन थ्री, रांची वन व टू के साथ कोलकाता, मरघटिया तथा देवघर में सब रीजनल ऑफिस कार्य करेंगे. भुनेश्वर जोनल ऑफिस के अंतर्गत एमसीएल, एसइसीएल, सीआइएल सेल्स ऑफिस, जबलपुर, दिल्ली रीजनल ऑफिस, तालचर व जम्मू सब ऑफिस काम करेंगे. हैदराबाद जोनल ऑफिस के तहत एससीसीएल, एनसीएल व डब्ल्यूसीएल, सिंगरौनी, कोथागंडम, हैदराबाद व नागपुर रीजनल ऑफिस के साथ भोपापल्ली, गोंडावरिखानी व चिंदवाड़ा सब रीजनल ऑफिस कार्य करेंगे.
आसनसोल फोर समेत तीन रीजनल ऑफिसों का अस्तित्व समाप्त
सीएमपीएफ मुख्यालय स्थित धनबाद रीजनल ऑफिस थ्री, आसनसोल रीजनल ऑफिस फोर तथा रांची रीजनल ऑफिस थ्री का अस्तित्व अब समाप्त हो जायेगा. सीएमपीएफ मुख्यालय स्थित डी थ्री का विलय धनबाद डी वन व टू रीजनल ऑफिस में किया जायेगा. आसनसोल रीजनल ऑफिस फोर का विलय आसनसोल रीजनल ऑफिस वन, टू तथा थ्री में किया जायेगा. वहीं रांची रीजनल ऑफिस थ्री का विलय रांची वन व टू रीजनल ऑफिस में किया जायेगा.
सीएमपीएफ आयुक्त के साथ बैठक 24 को
कोयला श्रमिकों को भविष्य में मिलनेवाले पेंशन राशि को लेकर उठे संशय तथा इससे निपटने के मुद्दे पर जेबीसीसीआइ-10 में शामिल केंद्रीय यूनियनों की बैठक आगामी 24 अप्रैल को सीएमपीएफ मुख्यालय धनबाद में संस्था आयुक्त बीके पांडा के साथ होगी.
इस आशय का पत्र सीआइएल के वरीय प्रबंधक (पी/जे) मनोज कुमार ने जारी कर दिया है. उन्होंने कहा है कि जेबीसीसीआइ-10 की सब कमेटी की तीसरी बैठक सात व आठ अप्रैल को नयी दिल्ली में हुयी थी. इसमें निर्णय लिया गया था कि इसमें शामिल केंद्रीय यूनियनों के प्रतिनिधियों तथा सीएमपीएफ के आयुक्त की बैठक 24 अप्रैल को धनबाद में बीसीसीएल सह सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह की अध्यक्षता में होगी.
इसमें संस्थान की वित्तीय स्थिति के मुद्दे पर चर्चा की जायेगी. बैठक में बीएमएस के प्रतिनिधि डॉ बीके राय, एटक के प्रतिनिधि रमेन्द्र कुमार, सीटू के प्रतिनिधि डीडी रामानंदन तथा एचएमएस के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह शामिल होंगे. बैठक में एससीसीएल के निदेशक (कार्मिक, प्रशासन व कल्याण) जे पवितरन को भी उपस्थित रहने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










