पूर्व पार्षद कुर्बान के खिलाफ मेयर जितेंद्र तिवारी से शिकायत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 27 के गोसाईडांगा ओके रोड निवासी मोहम्मद आजाद आलम ने नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी से पूर्व पार्षद कुर्बान अली को हाउस वाटर कनेक्शन के लिए पांच हजार रूपये दिये जाने की शिकायत की. श्री आलम ने कहा कि 21 जून, 2015 को पूर्व पार्षद श्री अली को पांच […]
विज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 27 के गोसाईडांगा ओके रोड निवासी मोहम्मद आजाद आलम ने नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी से पूर्व पार्षद कुर्बान अली को हाउस वाटर कनेक्शन के लिए पांच हजार रूपये दिये जाने की शिकायत की. श्री आलम ने कहा कि 21 जून, 2015 को पूर्व पार्षद श्री अली को पांच हजार रूपये दिये. जिसके एवज में उन्होंने एक कागज पर हस्ताक्षर कर टोकन दिया और कहा कि हाउस कनेक्शन के लिए पांच हजार रूपया संबंधित विभाग में जमा करा दिया गया है. जल्द ही हाउस कनेक्शन मिल जायेगा. परंतु लंबा समय बीत जाने के बावजूद हाउस कनेक्शन नहीं मिल पाया. श्री अली इस मामले में कोइ मदद नहीं कर रहे हैं.
मेयर श्री तिवारी ने शिकायत को लेकर नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को टोकन की जांच करने को कहा. राजस्व अधिकारी श्री मुखर्जी ने कंप्यूटर में जांच कर हाउस कनेक्शन के नाम से किसी प्रकार की रकम नगर निगम में जमा कराये जाने से इंकार किया.
उन्होंने कहा कि इनके नाम से नगर निगम के खाते में कोई राशि जमा नहीं की गयी है. इसके बाद मेयर श्री तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शीघ्र ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी. पूर्व पार्षद श्री अली ने इस मामले को झूठा बताया. उन्होंने कहा कि उसके कार्यालय में उनके हस्ताक्षर किये कई कागजात पड़े रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










