एमएमआइसी अंजना आज करेंगी धदका फ्री प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : एनसी लाहिड़ी विद्या मंदिर परिसर स्थित धदका फ्री प्राइमरी स्कूल में विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद लगातार घट रही स्टूडेंटसों की संख्या एवं अभिभावकों की शिकायत पर मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा सोमवार को स्कूल का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा करेंगी. अभिभावकों ने दिसंबर माह से स्कूल की बिजली और […]
विज्ञापन
आसनसोल : एनसी लाहिड़ी विद्या मंदिर परिसर स्थित धदका फ्री प्राइमरी स्कूल में विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद लगातार घट रही स्टूडेंटसों की संख्या एवं अभिभावकों की शिकायत पर मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा सोमवार को स्कूल का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा करेंगी.
अभिभावकों ने दिसंबर माह से स्कूल की बिजली और पेयजल कनेक्शन काटे जाने को लेकर स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया था. स्कूल में बिजली और पानी की व्यवस्था होने तक अभिभावकों ने स्कूल में स्टूडेंटसों को भेजने से मना कर दिया था. जिसके बाद से स्कूल में लगातार स्टूडेंटसों की संख्या घटती गयी. अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में छोटे- छोटे बच्चें हैं. वे भीषण गरमी सहन नहीं कर पा रहे हैं. स्कूल में पानी की भी व्यवस्था नहीं है. गरमी में पांच छह साल के छोटे बच्चे बिना पानी पिये तीन-चार घंटे कैसे रह सकेंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










