नितुरिया के विभिन्न अंचलों में पेयजल की समस्या का शीघ्र होगा समाधान

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय में हुई विशेष बैठक भामुिरया, सरबरी व दीघा में सबसे अधिक समस्या नितुरिया. ब्लॉक के विभिन्न अंचलों में पेयजल समस्या के समाधान को मंगलवार को बीडीओ कार्यालय में विशेष बैठक की गयी. इसमे नितुरिया पंचायत समिति के अधीन पड़ने वाली सभी सात ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत समिति के सभापति शांति भूषण प्रसाद […]

विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय में हुई विशेष बैठक
भामुिरया, सरबरी व दीघा में सबसे अधिक समस्या
नितुरिया. ब्लॉक के विभिन्न अंचलों में पेयजल समस्या के समाधान को मंगलवार को बीडीओ कार्यालय में विशेष बैठक की गयी. इसमे नितुरिया पंचायत समिति के अधीन पड़ने वाली सभी सात ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत समिति के सभापति शांति भूषण प्रसाद यादव , बीडीओ संलाप बनर्जी, विधायक प्रतिनिधि पार्थ प्रतीम गुरु, एसडीपीओ रघुनाथपुर, नितुरिया थाना प्रभारी तापस दत्त व पीएचई दफ्तर के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक में गरमी के इस मौसम में जिन-जिन गांवों में पेयजल की समस्या सबसे अधिक है उन्हें चिन्हित कर समस्या का जल्द से जल्द हल करने की बात कही गयी. मालूम हो कि नितुरिया के भामुरिया, सरबरी व दीघा अंचल में सबसे अधिक पेयजल की समस्या है. पिछले दिनों ही बोरा और बरतोिड़या ग्राम में पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने रास्ते पर उतर पथावरोध कर पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की थी. पीएचई दफ्तर ने विभिन्न इलाको में अवैध तरीके से लिये गये पेयजल कनेक्शन की बात उठायी. बैठक में निर्णय लिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर अगर अवैध कनेक्शनधारी खुद कनेक्शन नहीं काटते हैं तो पीएचई दफ्तए द्वारा कनेक्शन काट दिया जायेगा. इसके साथ ही इस बीच िजन ग्रामो में सबसे अधिक जल समस्या है, उन सभी ग्रामो में टैंकरों से जल आपूर्ति कराने की बात कही गयी है. मालूम हो कि विधायक ने अपने कोष से पिछले वर्ष सभी ग्राम पंचायतों व पंचायत समिति को एक-एक पानी का टैंकर मुहैया कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola