व्यवसायिक संगठनों को निगम प्रशासन ने दिया पहला सम्मान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतारामपुर. नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह ने आसनसोल नगर निगम के स्तर से नौ मार्च को व्यवसायियों की बुलायी गयी बैठक को काफी सकारात्मक पहल बताया है. उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने पहली बार व्यवसायियों को सम्मान दिया है तथा व्यवसायिक संगठनों को इसका लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं को […]
विज्ञापन
सीतारामपुर. नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह ने आसनसोल नगर निगम के स्तर से नौ मार्च को व्यवसायियों की बुलायी गयी बैठक को काफी सकारात्मक पहल बताया है.
उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने पहली बार व्यवसायियों को सम्मान दिया है तथा व्यवसायिक संगठनों को इसका लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं को मेयर जितेन्द्र तिवारी के समक्ष रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि मेयर श्री तिवारी द्वारा बैठक बुलाना सकारात्मक पहल है. होल्डिंग टैक्स तथा ट्रेड लाइसेंस शुल्क को एक साथ जोड़ना किसी भी स्तर पर सही नही है.
क्षेत्र में ज्यादातर ऐसे व्यवसायी हैं जो भाड़े के मकान में अपना व्यवसाय चला रहे है. टैक्स मद में हर स्तर में काफी वृद्धि की गयी है. जिससे कि मझोले व छोटे व्यवसायियों के लिए भुगतान करना मुश्किल हैं. उन्होंने कहा कि उनके चेंबर को भी आमंत्रण मिला है तथा शीघ्र ही चेंबर की बैठक बुलाकर इस बैठक की रणनीति तय की जायेगी. उन्होंने कहा कि मेयर का प्रभार लेने के बाद से ही मेयर श्री तिवारी ने नगर निगम के आंतरिक आय स्त्रोतों को बढ़ाने की पहल की. टैक्स में काफी वृद्धि की गयी.
इसका असर सबसे ज्यादा व्यवसायियों पर पड़ा. नगर निगम प्रशासन ने व्यवसायिक संगठनों को विश्वास में लेने की पहल नहीं की. परिणाम यह निकला कि नगर निगम प्रशासन तथा व्यवसायियों के बीच तनाव बढ़ने लगा. चेंबरों ने राहत के लिए विभिन्न स्तरों पर पहल की. लेकिन रिजल्ट नहीं निकला. व्यवसायिक संगठनों ने कोर्ट में जाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए इस तरह का टकराव सही नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बैठक नगर निगम प्रशासन तथा व्यवसायियों के संबंधों में कारगर भूमिका निभायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










