टैक्स निर्धारण में व्यवहारिक नजरिया है जरूरी : मर्चेंट चेंबर

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल मर्चेन्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य महावीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन यदि व्यवसायियों से टैक्स के मुद्दे पर व्यवहारिक नजरिया अपनाता है तो आगामी नौ मार्च को मेयर जितेन्द्र तिवारी के साथ व्यवसायियों की संयुक्त बैठक काफी सकारात्मक साबित […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल मर्चेन्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य महावीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन यदि व्यवसायियों से टैक्स के मुद्दे पर व्यवहारिक नजरिया अपनाता है तो आगामी नौ मार्च को मेयर जितेन्द्र तिवारी के साथ व्यवसायियों की संयुक्त बैठक काफी सकारात्मक साबित हो सकती है.
श्री शर्मा ने कहा कि मेयर श्री तिवारी ने व्यवसायियों के संग बैठक करने का सकारात्मक निर्णय लिया है. यह निर्णय काफी पहले होना चाहिए था. व्यवसायी नगर निगम के स्तर से लगाये जा रहे विभिन्न टैक्सों को लेकर काफी परेशान है. खासकर वैसे व्यवसायी जिनका व्यवसाय सरकारी संस्थानों से जुड़ा है. ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण न होने से वे व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि इस बैठक में कोई सहमति बनती है तो व्यवसाय संचालन में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ने ट्रेड लाइसेंस तथा प्रोपर्टी टैक्स में एकबारगी काफी वृद्धि कर दी है. इससे व्यवसायी तबका सकते में आ गया. निगम के अधिकारियों ने जिस भाषा में पत्र जारी करना शुरू किया, उसमें सहयोग कम तथा चेतावनी के स्वर अधिक मुखर थे. व्यवसायियों ने अपने उपलब्ध स्त्रोंतों के माध्यम से इस टकराव को टालने की कोशिश की. लेकिन सफलता नहीं मिली. संवादहीनता बढ़ती गयी.
उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को टैक्स के मुद्दे पर व्यवहारिक नजरिया अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि यदि किसी उद्योगपति के पास दस हजार वर्ग फुट का शेड है तो दो रुपये प्रति वर्ग फुट तिमाही के दर से सिर्फ शेड के लिए 80 हजार रुपये प्रति वर्ष भुगतान करना होगा. यह किसी भी उद्योग के लिए संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस तथा प्रोपर्टी टैक्स को एक साथ जोड़ने से स्थिति और अधिक जटिल हुयी है. इसी करह होटल मालिकों तथा नर्सिग होम संचालकों के लिए गारबेज टैक्स मद में अप्रत्याशित वृद्धि अव्यवहारिक है.
उन्होंने कहा कि सही बात है कि शहर के विकास तथा स्वच्छता के लिए आंतरिक आर्थिक संसाधनों की बेहद आवश्यकता है. लेकिन एकतरफा निर्णय लेने के बजाय बातचीत से सहमति बनायी जानी चाहिए. श्री शर्मा ने कहा कि उनके संगठन को आमंत्रण पत्र मिला है. उन्होंने संगठम के सदस्यों तथा पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है ताकि सभी संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके. उनका संगठन इस बैठक में खुल कर भागीदारी करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola