बाइक से गिरते ही वृद्धा को बालू लदे ट्रक ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन

भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही शादी समारोह में तमला मोड़ के समक्ष बाइक से िगरते ही बालू लदे ट्रक ने िलया चपेट में क्षुब्ध स्थानीय िनवािसयों ने िकया सड़क जाम अंडाल. अंडाल-उखड़ा सड़क मार्ग के तमला मोड़ के समक्ष हादसे में 65 वर्षीय लीला देवी की दर्दनाक मौत हो गयी. मोटरसाइकिल से िगरने […]

विज्ञापन
भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही शादी समारोह में
तमला मोड़ के समक्ष बाइक से िगरते ही बालू लदे ट्रक ने िलया चपेट में
क्षुब्ध स्थानीय िनवािसयों ने िकया सड़क जाम
अंडाल. अंडाल-उखड़ा सड़क मार्ग के तमला मोड़ के समक्ष हादसे में 65 वर्षीय लीला देवी की दर्दनाक मौत हो गयी. मोटरसाइकिल से िगरने के बाद बालू लदे ट्रक ने उसे चपेट में ले िलया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक फरार हो गया.
घटना से क्रुद्ध दक्षिणखंड के स्थानीय िनवािसयों ने अंडाल-उखड़ा सड़क मार्ग को जाम कर िदया. खबर पाकर पुलिस ने वहां पहुंच हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य किया. मृतका के भतीजे चंदन झा ने बताया कि चाची को वह रामप्रसादपुर शादी समारोह में पहुंचाने जा रहा था.
अचानक तमला मोड़ के पास उनके िसर में दर्द हुआ. मोटरसाइकिल रोक उन्हें संभालता तब तक सामने से आ रहे बालू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले िलया. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. सूचना तुरंत पांडेश्वर पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित घरवालों को दी. घरवाले वहां पहुंचे तो पुिलस को खबर दी गयी. पुलिस ने वहां पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के िलये दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज िदया.
रनडीहा में यात्री बस पलटी, 10 घायल: पानागढ़. बुदबुद थाना अंतर्गत रनडिहा में यात्री बस पलटने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गये. घायलों को तत्काल पानागढ़ प्राथमिक अस्पताल व अन्य अस्पतालों में भरती कराया गया. घायलों में तीन की अवस्था गंभीर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola