बर्नपुर उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्नपुर : हीरापुर थाना ग्राउंड में आयोजित बर्नपुर उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को रवीन्द्र संगीत, भोजपुरी संगीत तथा भागडा डांस आयोजित हुआ. जिसमें उत्सव के चेयरमैन अधिवक्ता तपन बनर्जी, अध्यक्ष एमएमआइसी (सेनेटरी) लखन ठाकु र, सांस्कृतिक सचिव गणोश दास, गोविंद चक्रवर्ती, पुतुक घोष, पार्षद विनोद यादव, पार्षद श्रवण साव आदि उपस्थित थे. रवीन्द्र संगीत […]
विज्ञापन
बर्नपुर : हीरापुर थाना ग्राउंड में आयोजित बर्नपुर उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को रवीन्द्र संगीत, भोजपुरी संगीत तथा भागडा डांस आयोजित हुआ. जिसमें उत्सव के चेयरमैन अधिवक्ता तपन बनर्जी, अध्यक्ष एमएमआइसी (सेनेटरी) लखन ठाकु र, सांस्कृतिक सचिव गणोश दास, गोविंद चक्रवर्ती, पुतुक घोष, पार्षद विनोद यादव, पार्षद श्रवण साव आदि उपस्थित थे.
रवीन्द्र संगीत में कुल 75 प्रतिभागियो ने अपनी प्रस्तुति दी. ग्रुप ‘क’ में प्रथम निशा कर्मकार, द्वितीय सौमिल सरकार, तृतीय टौवी मुखर्जी रही. साथ ही अंतरा मंडल तथा कोयल चटर्जी को सांत्वना पुरस्कार मिला. ग्रुप ‘ख’ में प्रथम इंद्रजीत कर्मकार, द्वितीय ऋ तविक मुखर्जी, तृतीय स्थान में सौम्यदीप दुबे तथा सायन पटनायक रहे. ग्रुप ‘ग’ में प्रथम सुदीप्ता चक्रवर्ती, द्वितीय रूपसा दास, तृतीय इमली बरूआ रही. सभी को सम्मानित किया गया. सभी विजेताओ को प्रवीर धर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. गुरूनानक गल्र्स हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने भागड़ा नृत्य कर लोगो को मोहित कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक सुनिल छैला बिहारी ने भी अपने संगीत से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










