नोटबंदी, सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ तृणमूल का जुलूस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : नोटबंदी एवं सांसदों की िगरफ्तारी के खिलाफ रविवार को वार्ड 26, 27 एवं 28 में मिशन अस्पताल वर्कर यूनियन ने विधाननगर से जुलूस िनकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. तृणमूल नेता प्रमोद सरकार और दीपंकर लाहा ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में कइयों की मौत हो गई. देश के […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : नोटबंदी एवं सांसदों की िगरफ्तारी के खिलाफ रविवार को वार्ड 26, 27 एवं 28 में मिशन अस्पताल वर्कर यूनियन ने विधाननगर से जुलूस िनकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. तृणमूल नेता प्रमोद सरकार और दीपंकर लाहा ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में कइयों की मौत हो गई. देश के प्रधानमंत्री ने उनके प्रति संवेदना तक व्यक्त नहीं की. उन्हें विश्वास है कि देश की जनता उनके साथ है. लेकिन उन्हें उनका जवाब पांच राज्य के चुनाव में मिल जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बदले के राजनीति करने के िलये सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. अपने नेता, मंत्रियों का बचाव कर तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों को झूठे मामले में सीबीआई से गिरफ्तार कराया. लेकिन सीबीआई का भय िदखाकर वे तृणमूल की आवाज नहीं दबा सकते हैं. मौके पर विजय बनर्जी, अशोक साहा आिद मौजूद थे.
रानीगंज में भी विरोध प्रदर्शन: रानीगंज. नोट बंदी एवं सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय तथा तापस पाल की गिरफ्तारी के विरोध में रानीगंज तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम तारबांग्ला मोड़ से जुलूस िनकाला. इसमें शामिल टीएमसी कर्मियों ने नरेंद्र मोदी के पुतले को लेकर एतवारी मोड़ तक शवयात्रा िनकाली. एतवारी मोड़ पर पुतला दहन िकया गया और उसके बाद नुक्कड़ सभा आयोिजत की गई. इसमें पार्षद कंचन तिवारी, पार्षद प्रतिमामुखी, अर्जुन उपाध्याय, भानु बनर्जी, सदन सिंह, नर्गिस बेगम, आशीष घोष, सागर मुखर्जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कंचन तिवारी ने कहा िक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राज्य में अराजक स्थिति पैदा कर दी है. जिस तरह बदले की भावना से टीएमसी नेताओं की िगरफ्तारी हो रही है, वह िबल्कुल गलत है.
वार्ड 33 के टीएमसी वार्ड अध्यक्ष प्रकाश महतो के नेतृत्व में सीआरसोल स्थित रक्षा काली मंदिर के समीप से प्रधानमंत्री के फैसले के िवरोध में जुलूस िनकाल कर नारे लगाये गये.
सीआरसोल मोड़ नेशनल हाइवे 60 को अवरोध किया गया. इस दौरान अयन कुंडू, माधव बनर्जी, रणजीत मुखर्जी, लुबाई टुडू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की योजना एवं सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय तथा तापस पॉल की िगरफ्तारी के प्रतिवाद में जुलूस िनकाल कर तिराट बस स्टैंड में जाकर नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. मौके पर टीएमसी कार्यकर्ता सुबीर बनर्जी, जीवन बनर्जी, डी चटर्जी, एस चटर्जी, टूटन चटर्जी, िवकास गोप आिद प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
बहुला अंचल तृणमूल कांग्रेस ने िनकाली रैली: हरिपुर. नोटबंदी और सांसदों की गिरफ्तारी के िवरोध में बहुला अंचल तृणमूल कांग्रेस ने जामबाद कोलियरी स्थित मांझी बस्ती में रैली निकाली. रैली ने बस्ती की परिक्रमा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की. नेतृत्व युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता वीरबहादुर िसंह, सोनाली शेख, रामनरेश सिंह, अशोक सिंह तथा अन्य नेताओं व समर्थकों ने िकया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










