नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस कर्मियों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

आमजनता को हो रही परेशानियों को लिए पीएम को ठहराया दोषी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल के लगाये गये आरोपों की जांच की रखी मांग आसनसोल : केंद्र सरकार के नोट बंदी से जनसाधारण को हो रहे परेशानी के विरोध में बर्दवान जिला शिल्पांचल कांग्रेस कमेटी (आसनसोल दुर्गापुर) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने महकमा कोर्ट के घडी […]

विज्ञापन

आमजनता को हो रही परेशानियों को लिए पीएम को ठहराया दोषी

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल के लगाये गये आरोपों की जांच की रखी मांग
आसनसोल : केंद्र सरकार के नोट बंदी से जनसाधारण को हो रहे परेशानी के विरोध में बर्दवान जिला शिल्पांचल कांग्रेस कमेटी (आसनसोल दुर्गापुर) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने महकमा कोर्ट के घडी मोड के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और महकमाशासक प्रलय राय चौधरी को ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस के बर्दवान जिला महासचिव शशि दूबे ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को भ्रमित कर रहे है. सरकार द्वारा घोषित नोटबंदी की समय सीमा पूरी होने के बाद भी एटीएम से जनसाधारण को 2500 रुपये से अधिक की रमक नहीं निकाल पा रहे हैं. मूल्य वृद्धि से जनता त्रस्त है. देश की जनता यह जानना चाहती है कि राहुल गांधी के नरेंद्र मोदी पर लगाये गये आरोपों में कितनी सच्चाई है.
पश्चिम बंगाल प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की राज्य सचिव श्रीलता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के निर्णय से जनसाधारन की दिक्कतें बढी हैं. उनके दिये गये समय सीमा पूरा होने के बाद भी लोगों को बैंकों से जरूरत के मुताबिक रूपये नहीं मिल पा रहे हैं. अवसर पर अशोक राय, राजद के प्रदेश अध्यक्ष नंद बिहारी यादव, विसेंट व्हीलर, एआइसीसी सदस्य संपा सरकार, बर्दवान जिला सचिव शाहीद परवेज, काली मुखर्जी, बर्दवान जिला उपाध्यक्ष मुनिर बेग, प्रसेंजित पूइतंडी, अभिजीत आचार्या, सुभाष राय, मोहम्मद अकबर, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष एसएम मुस्तफा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola