आसनसोल स्टेशन परिसर में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जीवंत प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल स्टेशन परिसर में मंगलवार की सुबह को नदिया जिले के शांतिनगर के निवासी विश्वनाथ घोष ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा बन कर काफी समय तक अपनी कला का प्रदर्शन किया. रेल यात्रियों को लग ही नहीं रहा था कि वह जीवित प्राणी है. सबको प्रतिमा होने का अहसास हो रहा था. […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल स्टेशन परिसर में मंगलवार की सुबह को नदिया जिले के शांतिनगर के निवासी विश्वनाथ घोष ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा बन कर काफी समय तक अपनी कला का प्रदर्शन किया. रेल यात्रियों को लग ही नहीं रहा था कि वह जीवित प्राणी है. सबको प्रतिमा होने का अहसास हो रहा था. सच्चाई से अवगक होने के बाद कई रेलयात्रियों ने उसकी कला की तारिफ की. उसे आर्थिक सहयोग भी दिया.
विश्वनाथ ने बताया कि वह दसवीं पास है. शांतिनगर के फोटी मॉडल ट्रैनिंग स्कूल से स्वतंत्रता सेनानी, भगवान सहित नामचीन लोगों के मॉडल बनने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है.
उन्होनें कहा कि नोट बंदी के बाद उनकी कला पर भी असर होने पड़ा है. वह नदिया जिला से दूर आसनसोल, बिहार, झारखण्ड के विभिन्न शहरों में अपनी कला को दिखाकर अपने तथा अपने परिजनों का भरण पोषण कर रहा है. उन्होनें कहा कि इस कला का सम्मान देने वाले आसनसोल में बहुत है, जिससे उसके जैसे मॉडल बनने वाले कलाकारों को काफी उत्साह मिलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola