वाहन अपहर्ता गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ राजबांध के पास छाप्ेमारी कर पुलिस ने वाहन हाइजेकर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. विगत कई माह से क्षेत्र के वाहन हाइजेक की घटना के बाद से उक्त अपराधियों की तलाश चल रही थी. पुलिस के अनुसार गुरुवार की प्रात: पुलिस को खबर मिली कि राजबांध स्थित […]
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ राजबांध के पास छाप्ेमारी कर पुलिस ने वाहन हाइजेकर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. विगत कई माह से क्षेत्र के वाहन हाइजेक की घटना के बाद से उक्त अपराधियों की तलाश चल रही थी. पुलिस के अनुसार गुरुवार की प्रात: पुलिस को खबर मिली कि राजबांध स्थित नेश्नल हाइवे दो पर वाहन हाइजेक गिरोह के सदस्य जमा है.
पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस वाहन देखते ही गिरोह के कई सदस्य भागने में सफल हो गये, जबकि दो सदस्यों बबलू कैवदा तथा हेदन धीवर को दबोचने में सफलता मिली. दोनो पुरुलिया जिले के निवासी हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. दोनो को शुकवार को दुर्गापुर महकमा कोर्ट में चालान किया जायेगा. दोनो को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










