इसीएल के छह आवास खाली करा किये गये ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

डाबर कोलियरी के विस्तार के लिए बदली जायेगी सड़क की दिशा जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा इसीएल मुख्यालय रुपनारायणपुर. इसीएल के सालानपुर एरिया अंतर्गत डाबर कोलियरी के विस्तार के लिए रुपनारायणपुर से लालगंज तक जिला बोर्ड (डीबी) रोड के डाइवर्सीफिकेशन के लिए रविवार को राधाबल्लभपुर इलाके में इसीएल के छह आवासों […]

विज्ञापन
डाबर कोलियरी के विस्तार के लिए बदली जायेगी सड़क की दिशा
जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा इसीएल मुख्यालय
रुपनारायणपुर. इसीएल के सालानपुर एरिया अंतर्गत डाबर कोलियरी के विस्तार के लिए रुपनारायणपुर से लालगंज तक जिला बोर्ड (डीबी) रोड के डाइवर्सीफिकेशन के लिए रविवार को राधाबल्लभपुर इलाके में इसीएल के छह आवासों को अवैध कब्जा मुक्त कर ध्वस्त कर दिया गया. प्रबंधक यूबी चौधरी के नेतृत्व में कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद कार्य को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार यहां कुछ और भी आवासों को ध्वस्त किया जायेगा.
रुपनारायणपुर से लालगंज भाया सामडी मुख्य सड़क डाबर कोलियरी के बीच से होकर निकलती है. दोनो ओर खदान के बीच से गुजरने वाली सड़क के एक किलोमीटर हिस्से को बंद कर सड़क को लहाट मोड़ से राधा बल्लभपुर, डाबर कॉलोनी, डाबर बांध, आचड़ा के पास मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा. ढाई किलोमीटर डाइवर्सीफिकेशन सड़क के लिये कंपनी ने दो करोड़ रुपये एस्टीमेट तैयार कर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था लेकिन जिला बोर्ड ने इसे पौने तीन करोड़ रुपये का खाका तैयार कर भेजा. जिसकी मंजूरी के लिए फाइल कंपनी के वित्त निदेशक को भेजा गया है.
सड़क का कार्य आरंभ होने से पूर्व सड़क के जमीन को साफ करने का कार्य आरंभ किया है. जिसके तहत राधाबल्लभपुर में रविवार को कंपनी के छह आवासों को अवैध कब्जा मुक्त कर ध्वस्त कर दिया गया. यहां कंपनी के अधिकांश आवास अवैध कब्जा में है. प्रबंधन सभी आवासों को अवैध कब्जा मुक्त कर ध्वस्त करने की तैयारी में है. जिसके लिए अवैध कब्जादारों को आवास खाली करने के लिए अनेक बार नोटिश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola