सिनेमा हॉल के समक्ष बजरंग दल का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : बजरंग दल के कर्मियों ने शुक्रवार को फिल्म ‘ए दिल हैं मुश्किल’ का प्रदर्शन बंद करने के लिए पुरुलिया देशबंधु रोड के मल्टी कॉम्पलेक्श में स्थित सिनेमा हॉल के सामने भारी हंगामा किया. शुक्रवार को करन जाैहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ प्रदर्शित हुयी. इसमें पाकिस्तानी कलाकारों के अभिनय […]

विज्ञापन

आद्रा : बजरंग दल के कर्मियों ने शुक्रवार को फिल्म ‘ए दिल हैं मुश्किल’ का प्रदर्शन बंद करने के लिए पुरुलिया देशबंधु रोड के मल्टी कॉम्पलेक्श में स्थित सिनेमा हॉल के सामने भारी हंगामा किया. शुक्रवार को करन जाैहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ प्रदर्शित हुयी. इसमें पाकिस्तानी कलाकारों के अभिनय के कारण बजरंग दल के सदस्य इसका विरोध कर रहे हैं.

शुक्रवार की सुबह 11 बजे से फिल्म आरंभ होने के पहले ही बजरंग दल के सैकड़ों सदस्य सिनेमा हॉल के समक्ष पहुंच कर फिल्म प्रदर्शन बंद करने के लिये जमकर हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और परिस्थति नियंत्रित की. बजरंग दल के नेता गौरव सिंह ने बताया कि देश के सीमावर्ती इलाकों ने पाकिस्तानी सेना तथा आतंकवादी जवानों तथा स्थानीय निवासियों की हत्या कर रहे है.

इस कारण संगठन पाकिस्तानी कलाकारों की कोई भी फिल्म यहां प्रदर्शित नहीं होने देगा. इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया. सिनेमा हॉल प्रबंधक ने बताया कि आंदोलनकारियों को समझाने पर वे मान गये तथा आने वाले दिन में पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्म नहीं चलाने का अनुरोध किया. हालांकि इस दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को देखते हुए सिनेमा हॉल के समक्ष पुलिस बल तैनात किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola