सड़क हादसों में तीन की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मी समेत 16 घायल, दो गंभीर पानागढ़/बर्दवान/दुर्गापुर : वीरभूम जिले के लाभपुर थाना अंतर्गत नवग्राम के पास ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. पुिलस ने मृतकों के नाम सतीनाथ पान(70) तथा सुकांत पान (32) बताये हैं. सतीनाथ रिटायर्ड शिक्षक थे. घातक ट्रेक्टर व चालक को भागते […]

विज्ञापन
चार पुलिसकर्मी समेत 16 घायल, दो गंभीर
पानागढ़/बर्दवान/दुर्गापुर : वीरभूम जिले के लाभपुर थाना अंतर्गत नवग्राम के पास ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. पुिलस ने मृतकों के नाम सतीनाथ पान(70) तथा सुकांत पान (32) बताये हैं. सतीनाथ रिटायर्ड शिक्षक थे. घातक ट्रेक्टर व चालक को भागते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इलाके में शोक है.
ट्रक की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत
बर्दवान थाना अंतर्गत शक्तिगढ़ में ट्रक की चपेट में आकर राजमिस्त्री आशुतोष गायन(38) की मौत हो गई. बड़शुल के अनन्द पल्ली का िनवासी था. कोलकाता में राजमिस्त्री का काम करता था.
बुधवार को साइकिल से शक्तिगढ़ स्टेशन की ओर जा रहा था. उसी दौरान दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार िदया. गंभीर रूप से घायल आशुतोष को स्थानीय िनवािसयों ने बर्दवान मेिडकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चालक वाहन समेत फरार हो गया.
चार पुलिस कर्मी घायल
बर्दवान जिले के सेहरा बाजार पेास्ट आफिस कार्यालय के समक्ष आरामबाग सड़क पर तीव्र गति से आ रहे चावल लदे ट्रक और पुलिस जीप के बीच हुई िभड़ंत में चार पुलिस कर्मी घायल हो गये.
घायल पुलिस कर्मियों को पहले बर्दवान मेडिकल कॉलेज बाद में निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों में पुलिस कर्मी अचिंत कुमार घोष, समीर दत्त, बासूदेव बागची एवं प्रवीण तां शामिल हैं. इनमें अचिंत घोष (एएसआई) है. ट्रक को जब्त कर िलया गया है. चालक व खलासी फरार बताये गये हैं. पुलिस ने बताया कि बर्दवान के सेहरा बाजार आने के दौरान ट्रक का पीछा करते समय दुर्घटना हुई.
12 जख्मी, दो गंभीर
बर्दवान-कटवा सड़क पर मंगलकोट के निगन के पास मंगलवार की संध्या टाटा 407 के पलट जाने से उसमें सवार 12 लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को कटवा महकमा अस्पताल में भरती कराया गया. इनमे से दो की हालत िबगड़ते देख बेहतर इलाज के लिए बर्दवान मेिडकल अस्पताल में स्थानांतरित कर िदया गया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस रोज 15 हॉकर टाटा 407 पर सवार होकर बर्दवान से अपने घर लौट रहे थे. 407 कटवा की तरफ जा रहा है. सामने से एक टोटो गाड़ी चली आई. उसी समय साइड कटाने के दौरान 407 पलट गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola