राज्य का योगदान 10 से बढ़ 60 फीसदी

Updated:
विज्ञापन

आलोचना. भाजपा की केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी योजना को बंद करने की साजिश थी रची मुख्यमंत्री ममता ने इस शर्त्त को स्वीकार कर जारी रखी है इस योजना को पढ़ाने के साथ-सात आंगनबाड़ी कर्मी जनगणना अभियान में भी होती हैं शामिल श्रम मंत्री मलय घटक ने आलोचना की शहर में सांप्रदायिक राजनीति करने की बर्नपुर […]

विज्ञापन
आलोचना. भाजपा की केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी योजना को बंद करने की साजिश थी रची
मुख्यमंत्री ममता ने इस शर्त्त को स्वीकार कर जारी रखी है इस योजना को
पढ़ाने के साथ-सात आंगनबाड़ी कर्मी जनगणना अभियान में भी होती हैं शामिल
श्रम मंत्री मलय घटक ने आलोचना की शहर में सांप्रदायिक राजनीति करने की
बर्नपुर : स्थानीय त्रिवेणी मोड़ स्थित संप्रति हॉल में रविवार को आंगन बाड़ी कर्मी व आंगनबाड़ी सहायिका फाउंडेशन का कर्मी सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें श्रम सह विधि व न्याय मलय घटक, बोरो चेयरमैन द अनिमेश दास, पार्षद विनोद दास, पार्षद पवित्र माजी, पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी कर्मचारी फाउंडेशन जिला प्रतिनिधि तपन घोष, महकमा प्रतिनिधि गौतम चटर्जी, आइसीडीएस के रूनू बख्शी, छाया दास, चंदना ठाकुर आदि उपस्थित थे.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्री घटक ने कहा कि वर्ष 2001 में वे हीरापुर विधानसभा से विधायक चुने गये तो आसनसोल एक तथा आसनसोल दो को मिलाकर हीरापुर में आंगनबाड़ी शुरू हुआ था. इसमें शहरी – एक में कुछ महिलाओं को काम मिला था. इस योजना को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार संयुक्त रूप से संचालित करती है. राज्य सरकार को 10 फीसदी तथा केन्द्र सरकार को 90 फीसदी राशि का भुगतान करना था. लेकिन भाजपा के केन्द्र में आने के बाद इस योजना में राज्य सरकार को 60 फीसदी तथा केन्द्र सरकार को 40 फीसदी का भुगतान करना पड़ रहा है.
इसके बाबजूद भी मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने आइसीडीएस कर्मीयो को बेरोजगार नही होने दिया. देश के पांच राज्यो में आंगनबाडी योजना बंद कर दी गयी है. मुख्यमंत्री ममता जानती है ं कि आंगनबाड़ी की महिला कर्मियों को सिर्फ 50 बच्चो के पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना और अन्य सरकारी सव्रे व योजना क्रियान्वयन जैसे कार्य को भी करना पड़ता है. आंगनबाड़ी कर्मी व आंगनबांड़ी सहायिका फाउंडेशन ने वेतन में बढोत्तरी क्रमश: 10 हजार तथा सात हजार करने के लिए अनुरोध किया है. इसके तहत मुख्य मंत्री सुश्री बनर्जी से बात की जायेगी.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में गति से प्रभावित होकर नि:शुल्क शिक्षा तथा चिकित्सा के विषय में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि वाममोर्चा सरकार में राज्य सरकार को राजस्व मद में 21 हजार करोड़ रुपये की आय होती थी. लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर राजस्व ब्ढ़ कर 42 हजार करोड़ रुपये हो गयी है.
वाममोर्चा के शासनकाल में आसनसोल में सेन रेल साइकिल कारखाना तथा ग्लास फैक्टरी बंद कर दी गयी. अब हिन्दुस्तान केबल्स लिमिटेड के बंद होने से सैकड़ो लोग बेरेाजगार हो गये. लेकिन विपक्षियो को इससे भी मन नहीं भर तो उन्होंने आसनसोल के सौहार्दपूर्ण माहौल में जहर घोलने की कोशिश शुरू कर दी है. . प्रदेश में सांप्रदायिकता के नाम पर राजनीति हो रही है. इससे बचने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों को सम्मानित किया गया. छोटी बच्ची अमृता राउत ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola