दो दिन बाद भी साफ नहीं हुए अधिसंख्य तालाब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता हाइकोर्ट ने दिया था आदेश प्रतिमा अवशेष हटाने का मेयर परिषद सदस्य (सेनेटरी) करेंगे आज इनका निरीक्षण, होगी पहल आसनसोल. कोलकाता हाइ कोर्ट के आदेश के बाद भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसजर्न के दो दिनों बाद भी विभिन्न तालाबों व नदी किनारों से विर्सजित प्रतिमाओं के अवशेष हटाने का कार्य नहीं हुआ है. इससे […]
विज्ञापन
कोलकाता हाइकोर्ट ने दिया था आदेश प्रतिमा अवशेष हटाने का
मेयर परिषद सदस्य (सेनेटरी) करेंगे आज इनका निरीक्षण, होगी पहल
आसनसोल. कोलकाता हाइ कोर्ट के आदेश के बाद भी दुर्गा प्रतिमाओं के विसजर्न के दो दिनों बाद भी विभिन्न तालाबों व नदी किनारों से विर्सजित प्रतिमाओं के अवशेष हटाने का कार्य नहीं हुआ है. इससे इन जल स्त्रोतों का उपयोग करनेवालों को काफी परेशानी हो रही है.
हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आसनसोल नगर निगम में छुट्टी रहने से विभिन्न तालाबों में सफाई का कार्य रुका हुआ है. वार्ड 45 स्थित रामसायर मैदान तालाब में ही विर्सजित प्रतिमाओं के अवशेष पड़े हुए हैं. जिससे यहां स्नान करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. स्थानीय नवासी शिवनाथ बाउरी, सुष्मिता बाउरी, विशु बाउरी, शुभम बाउरी आदि ने कहा कि बीते दो दिनों से तालाब में विर्सजित दुर्गा प्रतिमाएं पड़ी है. उन्होनें कहा कि इसे अब तक नहीं हटाने से प्रतिमा के पास ही तालाब में स्नान से लेकर अन्य कार्य करना पड़ रहा है.स्थानीय पार्षद सह बोरो चेयरमैन दयामय राय ने कहा कि इस तालाब में आस पास की जो भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसजर्न हुआ है.
उसे पूजा विधि के अनुसार ही अष्ठ मंगला के बाद तथा प्रतिमा में लगी मिट्टी गलने के बाद ही हटाने की परम्परा है. इस कारण अब तक तालाब से विसजिर्त प्रतिमाओं के अवशेष बाहर नहीं निकाले गये हैं. उन्होनें कहा कि पूजा विधान के अंतिम चरण के समापन होने के बाद तालाब की सफाई होगी.
मेयर परिषद सदस्य(सेनेटरी) लखन ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रतिमाओं के अवशेष अब तक है. उन्होनें कहा कि शुक्रवार को विभिन्न तालाबों का जायजा लेगें तथा स्थानीय लोग से बात कर प्रतिमाओ ं के अवशेष हटाने की पहल की जायेगी.
तालपोखरिया तालाब में भी यही स्थिति: वार्ड 43 स्थित तालपोखरिया तालाब की स्थिति भी कमोवेश यही है. तालाब के बीच से विर्सजित दुर्गा प्रतिमाओं के अवशेष को बाहर निकाल कर रखा गया है. परन्तु अब तक तालाब में फेंके गये फूल माला, कलश व अन्य पूजन सामग्री तालाब में ही पड़े है.
गणोश व विश्वकर्मा प्रतिमाओं के अवशेष तालाब में : वार्ड 21 के कल्याणपुर सेटेलाइट टाउनशीप छठ तालाब में पिछले माह ही गणोश पूजा व विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमाओं के अवशेष अब तक तालाब में ही है. तालाब से इन्हें नहीं हटाया गया है. पूजा के सामान भी तालाब में पड़े है.
स्थानीय निवासी ददन सिंह, सुनील कुमार वर्मा, ब्रrाम दत्त पाडै ने कहा कि शुक्रवार से इस तालाब में कल्याणपुर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसजर्न होगा. उन्होनें कहा कि इस तालाब में कल्याणपुर के सेक्टर, कल्याणपुर हाउसिंग, कल्याणपुर बाजार, चांदमारी, अपर चांदमारी आदि स्थानों के आधा दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसजर्न शुक्रवार से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










