स्कूल से प्रिंट आउट निकाल फॉर्म घर ले जा सकते हैं परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

10वीं बोर्ड में त्रुटिहीन होंगे फॉर्म परीक्षा फॉर्म में किसी तरह की गलती न होने की दिशा में है यह कवायद आसनसोल. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) से 2017 के रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है. हर स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्सों के रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है. जल्द […]

विज्ञापन
10वीं बोर्ड में त्रुटिहीन होंगे फॉर्म
परीक्षा फॉर्म में किसी तरह की गलती न होने की दिशा में है यह कवायद
आसनसोल. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) से 2017 के रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है. हर स्कूलों में नौवीं और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्सों के रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है.
जल्द ही सीबीएसइ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी घोषित करेगा. स्टूडेंट्स और अभिभावकों की सुविधा और परीक्षा फॉर्म में किसी तरह की गलती न हो, इसके लिये बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म घर ले जाने की छूट देने का निर्णय लिया है. अभिभावक चाहे तो अपने बच्चे का परीक्षा फॉर्म घर ले जाकर भरने के बाद फिर स्कूल में जमा कर सकते हैं. इसके लिये अभिभावकों को दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. सीबीएसइ सूत्रों की मानें, तो पहली बार सीबीएसइ इस तरह की सुविधा अभिभावकों को देगा. सीबीएसइ के अनुसार फिलहाल यह सुविधा 10वीं बोर्ड में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को ही मिलेगा.
होती है कई तरह की गलतियां
सीबीएसइ के अधिकारियों की मानें तो कई बार गलत परीक्षा फॉर्म भर जाने से स्टूडेंट्स या उनके अभिभावकों के लिये बहुत ही परेशानी हो जाती है. परीक्षा फॉर्म भरे जाने के बाद एडमिट कार्ड आने के बाद ही अभिभावकों को इन गलतियों की जानकारी मिलती है. ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षा संबंधित गलतियों में सुधार सीबीएसइ के केवल क्षेत्रीय कार्यालयों में ही होता है.
इससे अभिभावकों को बोर्ड कार्यालयों का लंबा चक्कर लगाना पड़ जाता है. ऐसे में अगर परीक्षा फॉर्म भरने के समय में ही सावधानी बरती जायेगी तो गलतियां नहीं होगी और अभिभावक परेशान नहीं होंगे. इस कारण बोर्ड ने आराम से परीक्षा फार्म भरने और उसे घर ले जाने की सुविधा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola