आसनसोल: लक्खी पूजा की तैयारियों में जुटा शहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : शनिवार को होनेवाली लक्खी पूजा की तैयारी जोरो पर है. जीटी रोड़, बस्तीन बाजार, चेली डंगाल आदि स्थानों पर मां लक्खई की प्रतिमाओं की बिक्री हो रही है. इस वर्ष प्रतिमा 100 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की हैं. विक्रेता उत्तम पाल, काजल सरकार, पम्पी पाल, दिनेश खान, प्रतिमा पांडे, सपत्र पाल […]
विज्ञापन
आसनसोल : शनिवार को होनेवाली लक्खी पूजा की तैयारी जोरो पर है. जीटी रोड़, बस्तीन बाजार, चेली डंगाल आदि स्थानों पर मां लक्खई की प्रतिमाओं की बिक्री हो रही है. इस वर्ष प्रतिमा 100 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की हैं. विक्रेता उत्तम पाल, काजल सरकार, पम्पी पाल, दिनेश खान, प्रतिमा पांडे, सपत्र पाल आदि ने कहा कि प्रतिमा निर्माण में लगने वाले सामान की कीमत में बढ़ोत्तरी होने से प्रतिमा की कीमत में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. उन्होनें कहा कि कृष्णा नगर के थोक बाजार में भी दाम बढ़ा है. खुदरा फल मंडी में भी फलों के दाम बढ़ गये हैं.
गुरुवार को चीनी केला(छोटा केला) 25 से 30 रुपये दर्जन, सेव 100 रुपये प्रति किलो, खीरा 30 रुपये प्रति किलो, अमरुद 60 रुपये प्रति किलो, संतरा 100 रुपये प्रति किलो, पानी फल 80 रुपये प्रति किलो, नारियल 30 प्रति पीस, ईख 20 रुपये प्रति पीस बिका. फल विकेता राजू कमार ने कहा कि फल का दाम शुक्रवार व शनिवार को और भी अधिक हो जायेगा. दुर्गापूजा, मुर्हरम आदि में फल के स्टॉक की समाप्ति और लगातार पूजा होने के कारण ऐसा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










