बहादुरपुर गांव के घरों में शौचालय देख डीएम ने जताया संतोष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जामुड़िया : 31 दिसंबर तक बर्दवान निर्मल जिला बनाने के मकसद से बुधवार को जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत बहादुरपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में िनगरानी के िलये अहले सुबह पहुंचे. डॉ मोहन के साथ बर्दवान जिला सभाधिपति देबू टुडू, आसनसोल महकमा शासक प्रलय राय चौधरी, बीडीओ बुद्धदेव पान भी मौजूद थे. डॉ सौमित्र […]
विज्ञापन
जामुड़िया : 31 दिसंबर तक बर्दवान निर्मल जिला बनाने के मकसद से बुधवार को जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन जामुड़िया ब्लॉक अंतर्गत बहादुरपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में िनगरानी के िलये अहले सुबह पहुंचे. डॉ मोहन के साथ बर्दवान जिला सभाधिपति देबू टुडू, आसनसोल महकमा शासक प्रलय राय चौधरी, बीडीओ बुद्धदेव पान भी मौजूद थे. डॉ सौमित्र मोहन बहादुरपुर ग्राम स्थित कई ग्रामीणों के घर पहुंचे.
घरों में शौचालय होने तथा कई घरों में शौचालय निर्माण होते देख प्रसन्नता जताई. डॉ मोहन तथा उनके साथ पहुंची टीम ने खुले में शौच करने वालों को इससे होने वाली बीमारियों से अवगत कराया तथा पुरानी आदत को बदलने का भी आवेदन किया. डॉ मोहन ने कहा कि आने वाले िदनों में जामुड़िया ब्लॉक को भी निर्मल घोिषत िकया जायेगा. सभाधिपति देबू टुडू ने कहा िक संतोषजनक परिणाम देखने को मिल रहा है. रोज प्रात: जिले के िकसी न किसी क्षेत्र में प्रात:कालीन िनगरानी का कार्य चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










