महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीएफ की राशि भी नहीं मिलने से श्रमिक परेशान दुर्गापुर : छह माह से वेतन नहीं मिलने पर कांकसा के बासकोपा स्थित एलकेमिस्ट फूड लिमिटेड में कार्यरत 52 श्रमिक एवं उनके परिजनों ने मंगलवार को दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन िकया और महकमा शासक शंख सांतरा को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की […]
विज्ञापन
पीएफ की राशि भी नहीं मिलने से श्रमिक परेशान
दुर्गापुर : छह माह से वेतन नहीं मिलने पर कांकसा के बासकोपा स्थित एलकेमिस्ट फूड लिमिटेड में कार्यरत 52 श्रमिक एवं उनके परिजनों ने मंगलवार को दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन िकया और महकमा शासक शंख सांतरा को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की.
श्रमिक अनिमेष राय, शंकर लोहार ने बताया कि कंपनी में पहले हर माह वेतन समय पर मिल जाता था, लेकिन िपछले छह महीने से प्रबंधन वेतन देने में आनाकानी कर रहा है. कंपनी के अधिकारी बकाया वेतन भुगतान करने से पूर्व ही फरार हो गये हैं. हर माह सात से आठ हजार रुपये काम के मुतािबक कंपनी श्रमिकों को वेतन का भुगतान करती थी. पूजा में अब तीन दिन शेष है.
प्रबंधन का अता-पता नहीं है. इन्होंने बताया िक कंपनी में जमा पीएफ की राशि भी नहीं मिली है. छह महीने तक किसी तरह से उधारी लेकर परिवार चलाया लेकिन दुकानदारों ने भी अब उधार देने से हाथ खड़ा कर िदये हैं. बकाया वेतन और पीएफ का भुगतान नहीं हुआ तो आत्महत्या को मजबूर हो जायेंगे. महकमा शासक शंख सांतरा ने कहा िक समस्या के समाधान की कोशिश की जायेगी.
आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों की हालत िबगड़ी
हरिपुर. नौकरी और मुआवजे की मांग पर परिजनों संग सोनपुर बाजारी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे पांडेश्वर और ज्वालभांगा गांव के छह ग्रामीणों का हालत खराब हो गई है. रीता राय, मोनिका पाल, सोमनाथ देयासी, अरविंद पाल, विकास नायक, चिन्मय घोष को रात में ही हेल्थ सेंटर भेज िदया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि आमरण अनशन के दूसरे दिन भी कोई अधिकारी सुध लेने नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










