साढ़े चार हजार जरूरतमंदों को मिले वस्त्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापूजा का आनंद उठाने की दिशा में तृणमूल के स्तर से वितरण बाराबनी, सालानपुर प्रखंड़ो के कई इलाकों में किया गया आयोजन रुपनारायणपुर : स्थानीय तृणमूल कार्यालय में दुर्गापूजा के उपलक्ष्य पर दो हजार लोगों के बीच मंगलवार को वस्त्र वितरण किया गया. सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष श्यामल मजूमदार, कर्माध्यक्ष रानू राय, पंचायत सदस्य सुलेखा […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा का आनंद उठाने की दिशा में तृणमूल के स्तर से वितरण
बाराबनी, सालानपुर प्रखंड़ो के कई इलाकों में किया गया आयोजन
रुपनारायणपुर : स्थानीय तृणमूल कार्यालय में दुर्गापूजा के उपलक्ष्य पर दो हजार लोगों के बीच मंगलवार को वस्त्र वितरण किया गया. सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष श्यामल मजूमदार, कर्माध्यक्ष रानू राय, पंचायत सदस्य सुलेखा दास, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, महिला अध्यक्ष जमूना समादार, युवा तृणमूल नेता मुकूल उपाध्याय, भोला सिंह आदि ने जरुरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया.
युवा तृणमूल नेता श्री उपाध्याय ने बताया कि दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है और इस मौके पर हरेक व्यक्ति नया वस्त्र धारण करता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है, जो आर्थिक बदहाली के कारण नए वस्त्र नहीं खरीद सकते है. वैसे लोगों की जरुरत को पूरा करने के उद्देश्य से वस्त्र वितरण किया गया. साड़ी, लुंगी, धोती, सलवार सूट, फ्रॉक, पैंट शर्ट आदि वस्त्र दो हजार जरूरतमंद लोगों में वितरण किया गया.
विधायक विधान उपाध्याय ने बाराबनी प्रखंड अंतर्गत पानूड़िया ग्राम पंचायत के आम बगान इलाके में पानूड़िया,जामग्राम और ईटापाड़ा- तीन ग्राम पंचायतों के जरुरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया. श्री उपाध्याय ने ढाई हजार पुरुष, महिला और बच्चों को नए वस्त्र दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










