पूजा पंडाल व इमामबाड़ों के पास चापाकल की मरम्मत का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

स्थायी समिति करेगी स्वास्थ्य विभाग की कार्य-योजना की जांच पंचायत समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित गांडेय : गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक गुरुवार को प्रमुख मनीषा पांडेय की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रभारी पंचायती राज पदधिकारी अजय कुमार ने किया. बैठक में सर्वप्रथम दुर्गापूजा व मुहर्रम के […]

विज्ञापन
स्थायी समिति करेगी स्वास्थ्य विभाग की कार्य-योजना की जांच
पंचायत समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
गांडेय : गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक गुरुवार को प्रमुख मनीषा पांडेय की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रभारी पंचायती राज पदधिकारी अजय कुमार ने किया.
बैठक में सर्वप्रथम दुर्गापूजा व मुहर्रम के मद्देनजर पूजा पंडालों व इमामबाड़ों के पास खराब पड़े चापानलों की मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से किसी भी मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्य सुधांशु अग्रवाल, गायत्री देवी व रीना देवी आदि ने जांच का मामला उठाया. इसपर सदन ने स्थायी समिति के माध्यम से प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग के क्रियाकलाप की जांच का प्रस्ताव पारित किया. पंसस मो. इकराम ने पारा शिक्षकों की हड़ताल के कारण बंद स्कूलों की स्थिति व लचर शैक्षणिक व्यवस्था का मामला उठाया. मौके पर आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, पशुपालन, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग आदि की कार्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में अन्य मुददों के साथ पूर्व की बैठक में लिये गये प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी.
मौके पर उप प्रमुख मो. अकबर, सांसद प्रतिनिधि प्रो. अरुण हाजरा, विधायक प्रतिनिधि भूषण वर्मा, थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा, बीपीओ सतीश कुमार, बीपीएम शिवनारायण मंडल, कनीय अभियंता लखन भगत, प्रभात कुमार, मुखिया प्रकाश यादव, पवन राय, पंसस सुधांशु अग्रवाल, रघुनाथ यादव, सबिता देवी, पार्वती देवी, मुनिया देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी, नुशरत परवीन, नाजीर हुसैन, प्रवीण कुमार गुप्ता, अशोक सोरेन, मनेश्वर सोरेन, पानमुनी हेंब्रम, छाया कुमारी, कमलदेव मंडल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola