आसनसोल साउथ थाने से सौ मीटर की दूरी पर चार लाख की लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल. दुर्गापूजा से पहले बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आसनसोल दक्षिण थाना कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर स्थित घांटी गली मोड़ के समीप गुरूवार की सुबह छह बजे कोलकाता जा रहे बर्तन व्यवसायी परमानंद वर्णवाल से हथियार की नोक पर चार लाख रूपये की लूट की. इसकी शिकायत श्री वर्णवाल ने स्थानीय […]
विज्ञापन
आसनसोल. दुर्गापूजा से पहले बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आसनसोल दक्षिण थाना कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर स्थित घांटी गली मोड़ के समीप गुरूवार की सुबह छह बजे कोलकाता जा रहे बर्तन व्यवसायी परमानंद वर्णवाल से हथियार की नोक पर चार लाख रूपये की लूट की. इसकी शिकायत श्री वर्णवाल ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से शहर की विधि-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगा है.
श्री वर्णवाल ने कहा कि वे खरीदारी के लिए कोलकाता जा रहे थे. सुबह छह बजे बस पक ड़ने के लिए सड़क से जा रहे थे. घांटी गली मोड़ पर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. हथियारों की नोक पर उनसे रूपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गये. बस्तीन बाजार में उनकी दुकान है. खरीदारी के लिए वे चार लाख रुपये लेकर जा रहे थे. उनके बैग लूट कर वे बाइक से एनएस रोड़ की ओर निकल गये. उनके शोर मचाये जाने का भी कोई लाभ नहीं हुआ. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी.
थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों की शिनाख्त के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी ककैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अपराधियो की पहचान की जा चुकी है. शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी.
इस घटना से व्यवसायियों व आम जजनता में दहशत हो गयी है. सुबह घटनास्थल पर काफी लोग मौजूद रहते हैं. आसपास पुलिस कर्मी भी सक्रिय रहते हैं. इसके बाद भी अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










