सारण पुलिस का अपराध के खिलाफ एक्शन, देसी पिस्टल और कारतूस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तरैया थाना के साथ तीनों अपराधी

Saran Crime News : सारण जिले की तरैया थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और एक बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Saran Crime News : (मनोज कुमार) सारण जिले की तरैया थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और एक बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

saran News : गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पचौड़र बाजार से रसीदपुर जाने वाली सड़क पर कुछ युवक अवैध हथियार की खरीद-बिक्री कर रहे हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पचौड़र-रसीदपुर तीनमुहानी के पास पहुंचकर घेराबंदी की.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस ने एक बाइक के पास खड़े तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया. पुलिस टीम को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

तलाशी में मिला हथियार और कारतूस

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई. बरामदगी के बाद सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.

Bihar News: ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के रदिसपुर निवासी मो. इमाम हुसैन के पुत्र सैयद साजिद, अंधरबाड़ी गांव निवासी मोतिउर रहमान के पुत्र सदाम हुसैन तथा माधोपुर छोटा गांव निवासी आजमगीर के पुत्र हाजी अली के रूप में हुई है.

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सैयद साजिद का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी तरैया थाना कांड संख्या 301/25 में आरोपी रह चुका है.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत तरैया थाना कांड संख्या 272/26 दर्ज कर लिया है. मामले में पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे बेचा जाना था.

Also Read : भीषण गर्मी का कहर, सीवान की सड़कों पर चलती बाइक में लगी आग, मिनटों में जलकर हुई खाक

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन