भीषण गर्मी का कहर, सीवान की सड़कों पर चलती बाइक में लगी आग, मिनटों में जलकर हुई खाक
सड़क पर जलती बाइक
Siwan Bike Fire Incident : सिवान जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. थाना क्षेत्र के हिलसर गांव स्थित ब्रह्मस्थान-हिलसर मुख्य सड़क पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह राख हो गई.
Siwan Bike Fire Incident : (रंजीत कुमार यादव) सिवान जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. थाना क्षेत्र के हिलसर गांव स्थित ब्रह्मस्थान-हिलसर मुख्य सड़क पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह राख हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
चलते-चलते बाइक से निकलने लगा धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक होंडा एसपी-125 बाइक से ब्रह्मस्थान की ओर से हिलसर गांव की तरफ जा रहा था. इसी दौरान हिलसर गांव के समीप आम के बगीचे के पास बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा. चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बाइक में आग लग गई.
Siwan News : चालक ने कूदकर बचाई जान
आग की लपटें उठते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खुद सुरक्षित स्थान पर चला गया. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
लोगों की जुटी भीड़, लेकिन नहीं बच सकी बाइक
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी. कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई.
बाइक मालिक की नहीं हो सकी पहचान
घटना के बाद बाइक चालक मौके से चला गया, जिसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाइक किसकी थी और वह कहां जा रहा था. इसके साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों का भी पता नहीं चल सका है.
Bihar News : गर्मी को माना जा रहा संभावित कारण
स्थानीय लोगों का अनुमान है कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण बाइक में तकनीकी खराबी उत्पन्न हुई होगी, जिससे आग लगी. हालांकि आग लगने के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Also Read : बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पटना में माफ़ियाओं के गिरोह का पर्दाफाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










